BPSC सामान्य अध्ययन की तैयारी कैसे करें ?

How to prepare for BPSC General Studies

BPSC सामान्य अध्ययन की तैयारी कैसे करें ?

-सिविल सेवा परीक्षा राज्य स्तर की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा मानी जाती है बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन की भूमिका काफी अहम होती है इसमें बेहतर करने के लिए प्रतिभागी सामान्य अध्ययन की परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ उसके समसामयिक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती हैं। जितना पढ़े उसे ज्यादा सोचे तथा उससे भी ज्यादा लिखने का अभ्यास करें, उत्तर लिखने से पहले प्रश्नों के स्वरूप और उनकी केंद्रीय विचार अच्छी तरह से जान ले फिर उत्तर प्रारूप का निर्माण कर सटीक क्रमबद्ध उत्तर लिखने से आप सामान्य अध्ययन में अधिकतम अंक पा सकते हैं।

BPSC परीक्षा का प्रारूप –

मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय के अंतर्गत 300-300 अंको के 2 प्रश्न पत्र होंगे प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए 3 घंटे की अवधि निर्धारित है, सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र एक और प्रश्न पत्र दो दोनों के तहत तीन खंडों में प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक प्रश्न पत्र में खंड 1 और खंड 2 से 3 प्रश्न तथा खंड 3 से 2 प्रश्न का चयन करते हुए कुल 8 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे, सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र के खंड 1 में भारत का आधुनिक इतिहास तथा बिहार के विशेष संदर्भ में और भारत कला और संस्कृति से प्रश्न पूछे जाते हैं, खंड 2 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के वर्तमान घटनाक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं खंड 3 में सांख्यिकी विश्लेषण आलेखन और चित्रण से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। How to prepare for BPSC General Studies

BPSC द्वितीय प्रश्न पत्र –

खंड 1 में भारतीय राज्य व्यवस्था से प्रश्न होते हैं खण्ड दो में भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत का भूगोल से प्रश्न पूछे जाते हैं खंड 3 में भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव से प्रश्न होते हैं।

BPSC सिलेबस –

BPSC प्रथम प्रश्न पत्र –

आधुनिक भारत तथा बिहार के विशेष संदर्भ के इतिहास और भारतीय संस्कृति के अंतर्गत लगभग 19वीं शताब्दी के मध्य भाग से लेकर भारत के इतिहास की रूपरेखा के साथ गांधी और नेहरू से संबंधित प्रश्न सम्मिलित होंगे, बिहार के आधुनिक इतिहास के संदर्भ में प्रश्न इस क्षेत्र में पाश्चात्य शिक्षा की प्रारंभ और विकास से पूछे जाएंगे। इसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका से संबंधित प्रश्न रहेंगे, संथाल विद्रोह, बिहार में 1857 का विद्रोह, बिरसा आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह तथा 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन से पूछे जाएंगे।

परीक्षार्थी से आशा की जाती है कि वे मौर्य काल तथा पाल काल की कला और पटना कलम चित्रकला की मुख्य विशेषताओं से परिचित होंगे सांख्यिकी विश्लेषण आरेखन और सचित्र निरूपण से संबंधित भविष्य में सांख्यिकी आरेखन या चित्रात्मक रुप से प्रस्तुत सामग्री की जानकारी के आधार पर सहज बुद्धि का प्रयोग करते हुए कुछ निष्कर्ष निकालना है और उसमें पाई गई कमियों सीमाओं और असंगतियों का निरूपण करने की क्षमता की परीक्षा होगी। How to prepare for BPSC General Studies

BPSC द्वितीय प्रश्न पत्र –

भारतीय राज्य व्यवस्था से संबंधित खंड में भारत की तथा बिहार की राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित प्रश्न होंगे, भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत का बिहार के भूगोल से संबंधित खंड में भारत की योजना और भारत के भौतिक आर्थिक और सामाजिक भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व और प्रभाव से संबंधित तीसरे खंड में से प्रश्न पूछे जाएंगे जो भारत तथा बिहार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में उम्मीदवार की जानकारी की परीक्षा करें। इनमें प्रायोगिक पक्ष पर बल दिया जाएगा।

BPSC प्रश्नों की प्रकृति

इतिहास के खंड के प्रश्नों की प्रवृत्ति और दायारा में परिवर्तन तथ्यात्मक की जगह विश्लेषणात्मक प्रश्नों का महत्व बड़े-बड़े प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति दो दो प्रश्नों को मिलाकर एक प्रश्न पूछना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रश्नों का समसामयिक उपयोगिता संबंध भारतीय अर्थव्यवस्था के दायरे में विस्तार संख्यिकी के मूल प्रश्नों की जगह डाटा इंटरप्रिटेशन पर बल, इतिहास छोड़कर लगभग सभी खंड को समसामयिक घटनाक्रम से संबंध किया जाना जाना विषय की समझ पर आधारित प्रश्न और परीक्षा हॉल में समय प्रबंधन की मांग। How to prepare for BPSC General Studies

BPSC महत्वपूर्ण टॉपिक-

प्रथम प्रश्नपत्र आधुनिक इतिहास और संस्कृति, मौर्य काल, पाल काल कला, 1857 का विद्रोह, राष्ट्रवाद के लिए जिम्मेदार कारक, मुंडा विद्रोह, किसान आंदोलन, गांधीवादी आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा भारत छोड़ो आंदोलन, सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलन, क्रांतिकारी आंदोलन, गांधी जी की विचारधारा, बिहार का अलग राज्य के रूप में उदय, बिहार में प्रेस और शिक्षा का विकास उपयुक्त सभी को बिहार के विशेष संदर्भ में तैयार करना है।

 अंतरराष्ट्रीय संबंध और समसामयिक घटनाक्रम –

भारत और पड़ोसी देशों नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन और पाकिस्तान के साथ विवाद और संबंध, पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक, भारत की विदेश नीति के बदलते आयाम, भारत और शक्तियां,यूएसए, रूस, जापान, फ्रांस, जर्मनी, इजरायल, यूएई, सऊदी अरब, भारत और इरान, हिंद महासागर और उसका राजनीतिक महत्व, वन बेल्ट वन रोड तथा 21वी सदी का मैरिटाइम सिल्क रोड, नॉर्थ साउथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट, मौसम और स्पाइस रूट, लुक एट ईस्ट पॉलिसी, दक्षिण चीन सागर विवाद, उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम, और प्रतिबंध न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप, एनएसजी और भारत की दावेदारी तथा विरोध शरणार्थी समस्या, रोहिंग्या के विशेष संदर्भ में सार्क और भारत आसियान एवं भारत शंघाई सहयोग संगठन और भारत ब्रिक्स आतंकवाद, विश्व पहलू और उन्मूलन में समस्याएं, सीरिया संकट, पश्चिमी एशिया के संदर्भ में भारत की विदेश नीति, स्वच्छता भारत मिशन, महिला सशक्तिकरण के उपाय, एक भारत श्रेष्ठ भारत, नगरीकरण की प्रवृत्तियां, स्मार्ट सिटी और आदर्श ग्राम योजना, सामाजिक तनाव, दलित उत्पीड़न हिंसा तथा सांप्रदायिकता, गंगा सफाई अभियान, आरक्षण, महिला आरक्षण आदि।

सांख्यिकी -डाटा इन्टरपिटेशन ग्राफ आधारित प्रश्न।


BPSC द्वितीय प्रश्न पत्र –

राज्यव्यवस्था – संविधान की प्रस्तावना अर्थ और महत्व, संविधान का दर्शन और महत्व, अनुच्छेद 21 का अर्थ और इसका महत्व, निजता का अधिकार और उसका विश्लेषण, सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्णय के संदर्भ में मौलिक अधिकार और राज्य के नीति निदेशक तत्व की तुलना और वर्तमान स्थिति का विकास, राज्य के नीति निदेशक तत्व और उसका लागू किया जाना, राष्ट्रपति चुनाव और राष्ट्रपति की शक्तियां, राष्ट्रपति की वास्तविक स्थिति, राज्यसभा की प्रासंगिकता, अध्यादेश और इसका महत्व, राज्यपाल की भूमिका, सर्वोच्च न्यायालय, आरंभिक अधिकारिता, न्यायिक सक्रियता, न्यायिक समीक्षा केंद्र, राज्य संबंध प्रतिस्पर्धी, सहयोगी संघवाद, पंचायती राज व्यवस्था, बिहार के संदर्भ में महिला सशक्तिकरण और बिहार के प्रयास मद्य निषेध भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु किए गए प्रयास, परिषद चुनाव, सुधार एक साथ चुनाव कराया जाना, गठबंधन की राजनीति और बिहार। How to prepare for BPSC General Studies

– भूगोल और अर्थव्यवस्था

भारत का प्राकृतिक विभाजन, कृषि की विशेषता समस्या प्रभाव और उसके प्रमाण, द्वितीय हरित क्रांति, कृषि विकास हेतु किए गए प्रयास, औद्योगिक पिछड़ेपन के कारण और बिहार के लिए कृषि आधारित उद्योग की संभावना और किए गए प्रयास, औद्योगिक विकास के लिए किए गए प्रयास, इज ऑफ डूइंग बिजनेस विनिवेश नीति योजना, आयोग का मूल्यांकन, नीति आयोग, भूमिका मुद्रास्फीति, जीएसटी, गरीबी बेरोजगारी, प्राकृतिक आपदा और प्रबंधन विमुद्रीकरण और प्रभाव डिजिटल लेन-देन का विकल्प योजनाएं, स्टार्ट अप,  कैशलैस इकोनामी, और साइबर सुरक्षा। How to prepare for BPSC General Studies

विज्ञान और प्रौद्योगिकी –

विभिन्न क्षेत्र जैसे कृषि, समाज, मनोरंजन, संचार आदि में तकनीक की भूमिका गैर परंपरागत ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और नाभिकीय तकनीक का उपयोग, भारत का परमाणु सिद्धांत, अंतरिक्ष कार्यक्रम लॉन्च व्हीकल उपकरण अभियान, हाल की उपलब्धियां, चंद्रयान, जीएसएलवी, आरएलवी आदि। अंतरिक्ष प्रदूषण, सुपर कंप्यूटर, आधुनिकतम सुपर कंप्यूटर, क्वांटम कंप्यूटर, डीएनए कंप्यूटर आदि, ई गवर्नेंस एम गवर्नेंस उदाहरण, बिहार के संदर्भ में डिजिटाइजेशन, डिजिटल इंडिया अर्थव्यवस्था और तकनीक, ई-कॉमर्स संचार माध्यम, सूचना और सूचना तकनीकी विकास के नए मापक, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जैव प्रौद्योगिकी, क्लोनिंग, डीएनए, फिंगर प्रिंटिंग, जल बीज, वायो टेक्नोलॉजी, सुपरकंडक्टर जैव विविधता।

– BPSC मानक पुस्तकें 

इतिहास कक्षा आठवीं से 12वीं तक की एनसीईआरटी पुस्तक, स्वतंत्रता संग्राम विपिन चंद्र 

भारतीय राज्य व्यवस्था और संविधान कक्षा 11वीं और 12वीं की एनसीईआरटी की पुस्तकें लक्ष्मीकांत 

भारतीय अर्थव्यवस्था 11 वीं की एनसीईआरटी पुस्तक, भारत की अर्थव्यवस्था प्रतियोगी पत्रिका का अतिरिक्तांक, बिहार की अर्थव्यवस्था और बजट से संबंधित अध्ययन सामग्री 

भूगोल 12 वीं की एनसीईआरटी, महेश कुमार वर्णवाल

विज्ञान और प्रौद्योगिकी 10वीं से 12वीं तक की एनसीईआरटी पुस्तक

बिहार एक परिचय डॉक्टर माजिद हुसैन 

समसामयिकी  समाचार पत्र पत्रिकाएं योजना कुरुक्षेत्र डीडी न्यूज़ इंटरनेट 

सांख्यिकी 10 वीं और 11 वीं की एनसीईआरटी पुस्तक 

-BPSC की रणनीति How to prepare for BPSC General Studies

आधारभूत  पुस्तकों का गहन और व्यापक अध्ययन करें। 

प्रतिभागियों से अपेक्षा की जाती है कि किसी भी विषय को रटने की बजाय उसे आधारभूत पहलू को समझें तथा उस विषय पर अपना दृष्टिकोण को विकसित करें।

अपने नोट्स को हमेशा अद्यतन करते रहे। 

राष्ट्रीय फलक पर मोटे तौर पर चर्चित प्रमुख विषय खासकर बिहार के संदर्भ से प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति रही है। 

प्रतियोगी प्रत्येक स्थिति के लिए तैयार रहें और अपनी क्षमता का विकास इस तरह करें की आवश्यकता अनुसार अपने उत्तर को संक्षेप पर विस्तृत कर सकें।

निर्धारित शब्द सीमा और समय सीमा में प्रश्नों के उत्तर लिखने का प्रयास करें। 

मुख्य परीक्षा में प्रश्न अधिकाधिक समसामयिक प्रकृति के पूछे जा रहे हैं। 

पिछले वर्ष कुछ प्रश्न ऐसे पूछे गए थे जो अधिक विश्लेषणात्मक प्रकृति के थे जिसमें तथ्यों की जगह संकल्पना और व्यापक समझ थी।

मूल्यांकन वाले प्रश्नों के उत्तर में निष्कर्ष जरूर लिखना चाहिए पूर्वाग्रह से प्रेरित ना हो यानी उत्तर में कोई विशेष झुकाव जरूरत ना हो। 

आलोचना को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करें अति आलोचना से बचें।

एक विषय वस्तु को एक पैरा में लिखें पूरा उत्तर कई पैरा में विभक्त होना चाहिए इससे उत्तर को स्पष्टता मिलती है।

लेखन शैली सहज सरल और तार्किक हो अलंकृत शैली के प्रयोग और अनावश्यक विस्तार से बचें। 

भाषा की सामान्य अशुद्धियां से बचें प्रभावी वाक्य और उपयुक्त शब्दों का प्रयोग करें। 

प्रश्नों के संदर्भ और मांग के अनुसार उत्तर लिखें।

दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखते समय बहुआयामी दृष्टिकोण सकारात्मक सोच विचार तथा मौलिक राय का समावेश जरूर करें। 

सदैव सोचे कि प्रश्न क्या है क्यों है कोई सरकारी व्यवस्था की योजना है तो वह अपने उद्देश्य में कहां तक सफल रही है क्या कमी रही कमी को कैसे दूर किया जा सकता है। 

बेहतर के लिए नई चीजें क्या शामिल की जा सकती हैं किसी सरकारी व्यवस्था योजना के खिलाफ बिल्कुल नकारात्मक रुख ना रखकर सुधारात्मक  रुख रखें ध्यान रहे आप के उत्तर में प्रशासनिक कौशल प्रतिबिंबित होना चाहिए। 

किसी भी प्रश्न का संख्यात्मक नहीं विश्लेषणात्मक उत्तर दें जैसे कला से संबंधित प्रश्न के लिए कला की संपूर्ण तकनीक कैसे विकसित हुआ किस तरह से बनाया जा रहा है उसका भाव पक्ष क्या है कलाकार क्या बनाना चाह रहा था और क्या वह अपने उद्देश्य में सफल रहा आदि-आदि इन्हें जरूर लिखित करें।

समय प्रबंधन का खास ख्याल रखें खंड 1 और खंड 2 में प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 मिनट में तथा खंड 3 के प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30 मिनट में लिखने का अभ्यास करें।

विगत वर्ष के प्रश्न पत्र को निर्धारित अवधि में हल करने का अभ्यास करें। How to prepare for BPSC General Studies

Related post :-

आईएएस की तैयारी हिंदी माध्यम से कैसे करें ?

BPSC सहायक भर्ती की संपूर्ण जानकारी

सिविल सर्विस परीक्षा 2019: रणनीति क्या करें क्या ना करें

BPSC की तैयारी कैसे करें ?

आईएएस ऑफिसर (IAS Officer)कैसे बने ?

error: Content is protected !!
Don`t copy text!