कृषि – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सिलेबस

कृषि – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 

प्रश्‍न–पत्र-1

पारिस्थितिकी एवं मानव के लिए उसकी प्रासंगिकता, प्राकृतिक संसाधन, उनके अनुरक्षण का प्रबंध तथा संरक्षण। सस्‍य वितरण एवं उत्‍पादन के कारकों के रूप में भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण। कृषि पारिस्थितिकी: पर्यावरण के संकेतक के रूप में सस्‍य क्रम।

पर्यावरण प्रदूषक एवं फसलों को होने वाले इससे संबंधित खतरे। पशु एव मान। जलवायु परिवर्तन-अंतर्राष्‍ट्रीय अभिसमय एवं भूमंडलीय पहल। ग्रीन हाउस प्रभाव एवं भूमंडलीय तापन। परितंत्र विश्‍लेषण के प्रगत उपकरण-सुदूर एवं भौगोलिक सूचना प्रणालियां।

देश के विभिन्‍न कृषि जलवायु क्षेत्रों में सस्‍य क्रम। सस्‍य क्रम में विस्‍थापन पर अधिक पैदावार वाली तथा अल्‍पावधि किस्‍मों का प्रभाव। विभिन्‍न सस्‍यन एवं कृषि प्रणालियों की संकल्‍पनाएं। जैव एव परिशुद्धता कृषि। महत्‍वपूर्ण अनाज, दलहन, तिलहन, रेशा, शर्करा, वाणिज्यिक एवं चारा फसलों के उत्‍पादन हेतु पैकेज रीतियां।
विभिन्‍न प्रकार के वन रोपण जैसे कि सामाजिक वानिकी, कृषि वानिकी एवं प्राकृतिक वनों की मुख्‍य विशेषताएं तथा विस्‍तार। वन पादपों का प्रसार। वनोत्‍पाद। कृषि वानिकी एवं मूल्‍य परिवर्तन। वनों की वनस्‍पतियों और जंतुओं का संरक्षण।

               खरपतवार, उनकी विशेषताएं, प्रकीर्णन तथा फसलों के साथ उनकी संबद्धता: उनका गुणन: खरपतवारों की संवर्धी, जैव तथा रसयनिक नियंत्रण।

मृदा-भौतिकी, रसायनिक तथा जैविक गुणधर्म। मृदा रचना के प्रक्रम तथा कारक । भारत की मृदाएं। मृदाओं के ख्‍निज तथा कार्बनिक संघटक तथा मृदा उत्‍पादकता अनुरक्षण में उनकी भूमिका। पौधों के लिए आवश्‍यक पोषक तत्‍व तथा मृदाओं और पादपों के लिए सिद्धांत। समाकलित पोषकतत्‍व प्रबंध। जैव उर्वरक। मृदा में नाइट्रोजन योगिकीकरण। फास्‍फोरस एवं पोटशियम का दक्ष उत्‍सर्जन को प्रभावित करने वाले मृदा कारक। मृदा संरक्षण, समाकलित जल-विभाजन प्रबंधन। मृदा अपरदन एवं इसका प्रबंधन। वर्षाधीन कृषि और इसकी समस्‍याएं। वर्षा पोषित कृषि क्षेत्रों में कृषि उत्‍पादन में स्थिरता लाने की प्रोद्योगिकी।

       सस्‍य उत्‍पादन से संबंधित जल उपयोग क्षमता, सिंचाई कार्यक्रम के मानदंड, सिंचाई जल की अपवाह हानि को कम करने की विधियां तथा साधन। ड्रिप तथा छिड़काव द्वारा सिंचाई। जलाक्रांत मृदाओं से जलनिकास, सिंचाई जल की गुणवत्‍ता, मृदा तथा जल प्रदूषण पर औद्योगिक बहिस्‍त्रावों का प्रभाव। भारत में सिंचाई परियोजनाएं।

             फार्म प्रबंधन, विस्‍तार, महत्‍व तथा विशेषताएं, फार्म आयोजना। संसाधनों का इष्‍टतम उपयोग तथा बजटन। विभिन्‍न प्रकार की कृषि प्रणालियों का अर्थशास्‍त्र। विपणन प्रबंधन-विकास की कार्यनीतियां बाजार आसूचना। कीमत में उतार-चढ़ाव एवं उनकी लागत: कृषि अर्थव्‍यवस्‍था में सरकारी संस्‍थाओं की भूमिका: कृषि के प्रकार तथा प्रणालियां और उनकी प्रभावित करने वाले कारक। कृषि कीमत नीति। फसल बीमा।

        कृषि विस्‍तार, इसका महत्‍व और भूमिका, कृषि विस्‍तार कार्यक्रमों के मूल्‍यांकन की विधियां सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण तथा छोटे-बड़े और सीमांत कृषकों व भू‍मिहीन कृषि श्रमिकों की स्थिति। विस्‍तार कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम। कृषि प्रौद्योगिकी के प्रसार में कृषि विज्ञान केन्‍द्रों की भूमिका। गैर-सरकारी संगठन तथा ग्रामीण विकास के लिए स्‍व-सहायता उपागम।

Animal Husbandry and Veterinary Science - Civil Services Main Examination syllabus in Hindi

                  प्रश्‍न–पत्र-2

कोशिका संरचना, प्रकार्य एवं कोशिका चक्र। आनुवांशिक उपादान का संश्‍लेषण, संरचना तथा प्रकार्य। आनुवांशिकता के नियम। गुणवत्‍ता संरचना, गुणसूत्र, विपथन, सहलग्‍नता एवं जीन-विनिमय एवं पुनर्योजन प्रजनन में उनकी सार्थकता। बहुगुणिता, सुगुणित तथा बंध्‍यता तथा अंसयोज्‍कता, वर्गीकरण तथा सस्‍य सुधार में उनका अनुप्रयोग। कोशिका द्रव्‍यी वंशागति, लिंग प्रभावित तथा लिंग सीमित लक्षण।

                 पादप प्रजनन का इतिहास। जनन की विधियां, स्‍वनिषेचन तथा संस्‍करण प्रविधियां। सस्‍य पादपों का उद्गम, विकास एवं उपजाया जाना, उद्गम केन्‍द्, समजात श्रेणी का नियम, सस्‍य आनुवांशिक संसाधन-सरंक्षण तथा उपयोग। पादप प्रजनन के सिंद्धातों का अनुप्रयोग, सस्‍य पादपों का सुधार। आण्विक सूचक एवं पादप व सुधार में उनका अनु्प्रयोग। शुद्ध वंशक्रम वरम, वंशावली, समूह त‍था पुनरावर्ती वरण, संयोजी क्षमता पादप प्रजनन में इसका महत्‍व। संकर ओज एवं उसका उपयोग। कार्य संकरण। रोग एवं पीड़क प्रतिरोध के लिए प्रजनन। अंतरजातीय तथा अंतरावंशीय संकरण की भूमिका। सस्‍य सुधार में आनुवांशिक इंजीनियरी एवं प्रोद्योगिकी की भूमिका। बौद्धिक संपदा अधिकार सम्‍बन्‍धी मामले।

             पादप पोषण, पोषक तत्‍वों के अवशोषण, स्‍थानान्‍तरण एवं उपापचय के संदर्भ में पादप कार्यिकी के सिद्धांत। मृदा-जलपादप सम्‍बन्‍ध।

             प्रकिण्‍व एवं पादप-वर्णक: प्रकाससंश्‍लेषण-आधुनिक संकल्‍पनाएं और इसके प्रक्रम को प्रभावित करने वाले कारक, आक्‍सी व अनाक्‍सी श्‍वसन: श्‍वसन: c3c4 एवं CAM  क्रियाविधियां। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं वसा उपापचय। वृद्धि एवं परिवर्धन: दीप्तिकालिता एवं वसंतीकरण। पादप वृद्धि उपादान एवं सस्‍य उत्‍पादन में इनकी भूमिका। बीज परिवर्धन एवं अनुकरण की कार्यिकी: प्रसुप्ति। प्रतिबल कार्यिकी- वातप्रवाह, लवण एवं जल प्रतिबल। प्रमुख फल, बागान फसल, सब्जियां, मसाले एवं पुष्‍पी फसल। प्रमुख बागवानी एवं फसलों की पैकेज रीतियां। संरक्षित कृषि एवं उच्‍च तकनीकी बागवानी। तुड़ार्इ के बाद की प्रोद्योगिकी एवं फलों व सब्जियों का मूल्‍यवर्धन। मूसुदर्शनीकरण एवं वाणिज्यिक पुष्‍पकृषि। औषधीय एवं एरोमैटिक पौधे। मानक पोषण में फलों व सब्जियों की भूमिका।

           पीडि़कों एवं फसलों, सब्जियों, फलोंद्यानों, एवं बागान फसलों के रोगों का निदान एवं उनका आर्थिक महत्‍व। पीड़कों एवं रोगों का वर्गीकरण एवं उनका प्रबंधन। भंडारण के पीड़क और उनका प्रबंधन। पीड़कों एवं रोगों की जीव वैज्ञानिक रोकथाम। जानपदिक रोग विज्ञान एवं प्रमुख फसलों की पीड़कों व रोगों का पुर्वानुमान। पादप संगरोध उपाय। पीड़क नाशक, उनका सूत्रण एवं कार्यप्रकार।

           भारत में खाद्य उत्‍पादन एव उपभोग की प्रवृत्तियां। खाद्य सुरक्षा एवं जनसंख्‍या वृद्धि-दृष्टि 2020 अन्‍न अधिशेष के कारण। राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय खाद्य नीतियां, अधिप्राप्ति, वितरण की बाध्‍यताएं।

    खाद्यान्‍नों की उपलब्‍धता, खाद्य पर प्रति व्‍यक्ति व्‍यय। गरीबी की प्रवृत्तियां, जन वितरण प्रणाली तथा गरीबी रेखा के नी‍चे की जनसंख्‍या, लक्ष्‍योन्‍मुखी जन वितरण प्रणाली भूमंडलीकरण के संदर्भ में नीति कार्यान्‍वयन। प्रक्रम बाध्‍यताएं। खाद्य उत्‍पादन का राष्‍ट्रीय आहार  दिशा-निर्देशों एवं खाद्य उपभोग प्रवृत्ति से सम्‍बन्‍ध। क्षुधाशमन के लिए खाद्यधारित आहार उपागम। पोषक तत्‍वों की कैलोरी कुपोषण या महिलाओं और बच्‍चों की कार्यक्षमता के संदर्भ में सूक्ष्‍म पोषक तत्‍व न्‍यूनता एवं मानव संसाधन विकास। खाद्यान्‍न उत्‍पादकता एवं खाद्य सुरक्षा।

Related Post :

एग्रीबिजनेस से किसानों का कायाकल्प

UPSC IAS Mains वैकल्पिक विषय Previous Year Question Papers PDF

पिछले 5 वर्षों के UPSC निबंध पेपर PDF

जल शक्ति अभियान : संचय जल बेहतर कल 

अजोला की खेती कैसे करे ?

            

error: Content is protected !!
Don`t copy text!