UGC NET के इतिहास विषय के लिए किस प्रकार तैयारी करें ?

UGC NET के इतिहास विषय के लिए किस प्रकार तैयारी करें ?

prepare ugc net history subject in hindi

इतिहास का अध्ययन अतीत की भावना के साथ लोगों को अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है यह लोगों के सांस्कृतिक सामाजिक आर्थिक तथा सामाजिक मूल्यों को अलग ढंग से समझने के लिए कौशल विकसित करता है। अतीत के बारे में सीखने में इतिहास का अध्ययन उपयोगी होता है लोगों को बेहतर ढंग से समझने के लिए यह काफी आम हो जाता है इतिहास में मानव व उसके परिवेश के प्रति जागरूकता सामाजिक व शिक्षा के विकास आदि का अध्ययन किया जाता है दरअसल ऐतिहासिक अपेक्षाओं से हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में अवश्य ही प्रभावित होता रहता है।

मानव सभ्यता के विकास को जानने की जरूरत ने इसकी मांग को काफी बढ़ा दिया है आज इतिहास सबसे अधिक लोकप्रिय विषय माना जाता है इसलिए इसमें आज अध्ययन व अध्यापन की अपार संभावनाएं विद्यमान है। यदि आप उच्च शिक्षा व रिसर्च के क्षेत्र में रुचि रखते हैं तो आपको यूजीसी नेट क्वालीफाई करना होगा इस में सफल होने के लिए मानक अध्ययन सामग्री, समय प्रबंधन, कुशल मार्गदर्शन और सुनियोजित रणनीति की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। सर्वप्रथम पूरे सिलेबस का अध्ययन करना चाहिए अधिक पुस्तकों का अध्ययन ना करें बल्कि कुछ मानक पुस्तकों को ही बार बार पढ़ें अवधारणा को समझने पर ज्यादा बल दे। पढ़ने के दौरान आलोचनात्मक विश्लेषण, तुलनात्मक दृष्टिकोण अपनाये। अध्ययन करते समय मुख्य बिंदुओं को रेखांकित कर ले बाद में उन्हें अपनी नोटबुक में लिखकर एक निश्चित समय अंतराल पर दोहराए। अध्ययन पूरा कर लेने के बाद प्रश्नों को हल करने का प्रेक्टिस करें  prepare ugc net history subject in hindi

UGC NET योग्यता :-

न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय में मास्टर डिग्री 

नोट 1 -आरक्षित वर्ग के लिए अंकों में 5% की छूट का प्रावधान है 

(2)वैसे छात्र जिन्होंने अंतिम परीक्षा दे दी हो और परिणाम आने के इंतजार में हो वह भी इसके लिए योग्य होंगे 




prepare ugc net history subject in hindi

UGC NET आयु सीमा –

जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए उम्मीदवार की आयु 1 दिसंबर के अनुसार 30 वर्ष से अधिक ना हो आरक्षित वर्गों को 5 वर्षों की छूट। लेक्चरशिप के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है 

UGC NET परीक्षा का प्रारूप-

यूजीसी नेट में कुल 2 प्रश्न पत्र होते हैं दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होते हैं 

UGC NET प्रथम प्रश्न पत्र –

प्रथम प्रश्न पत्र में तर्कशक्ति परीक्षण तथा शिक्षण अभिरुचि से 50 प्रश्नों को हल करना होता है इसके लिए 100 अंक तथा 1 घंटे की अवधि निर्धारित है इसमें क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है

UGC NET द्वितीय प्रश्न पत्र –

द्वितीय प्रश्न पत्र में इतिहास से 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं इसके लिए 2 घंटे की अवधि निर्धारित है इस प्रश्न पत्र में क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। द्वितीय प्रश्न पत्र के प्रश्न बहु वैकल्पिक व वस्तुनिष्ठ किस्म के होंगे इनमें नेगेटिव अंक का प्रावधान नहीं होता प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाते हैं यह परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड यानी ऑनलाइन होगी परीक्षा परिणाम के लिए तैयार की जाने वाली मेधा सूची में प्रथम प्रश्न पत्र के अंक भी जोड़े जाते हैं।  prepare ugc net history subject in hindi

UGC NET इतिहास विषय प्रश्नों की प्रकृति-

इतिहास की द्वितीय प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ट बहु विकल्प प्रश्न पूछे जाते हैं प्रश्न तथ्यात्मक व अवधारणा किस्म के होते हैं इनमें सामान्य रूप से मिलान करने वाले व कथन कारण वाले प्रश्न होते हैं इसमें सिद्धांतों का प्रतिपादन करने वाले लेखक व उनकी रचनाओं से भी प्रश्न  हो सकते हैं विषय वस्तु से संबंधित विद्वानों के कथन से भी प्रश्न होते हैं इतिहास से जुड़ी घटनाएं ऐतिहासिक शब्दावली तथा  ऐतिहासिक शब्दावली तथा उनकी व्याख्या पुस्तक और उनके लेखक सिद्धांत व उनकी विशेषता विदेशी यात्री व उनके विवरण, मुद्रा, प्रशासनिक और सांस्कृतिक शब्दावली पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न हाल के वर्षों में काफी अहम हो गए हैं। प्रतिभागियों से अपेक्षा की जाती है कि वे इन के संबंध में अपनी जानकारी को अद्यतन करते रहे भारत व विश्व का इतिहास इतिहास की शाखाएं सामाजिक संस्थाएं महान व्यक्तित्व ऐतिहासिक चिंतन व विचारधारा आदि से तुलनात्मक विश्लेषण पूछे जाते हैं इस प्रश्न में  30% प्रश्न बहुत ही आसान 40% कुछ औसत और सबसे ऊंचे दर्जे के छात्रों के लिए तथा शेष 30% प्रश्न गहराई वाले होते हैं इन्हीं प्रश्नों को लेकर वास्तव में कंपटीशन होता है। prepare ugc net history subject in hindi

UGC NET इतिहास पाठ्यक्रम –

नेट परीक्षा में कुल 2 प्रश्न पत्रों की परीक्षा होती है प्रथम प्रश्नपत्र कुल 10 भागों में बंटा होता है

प्रथम भाग में शिक्षण, अभिक्षमता,

द्वित्तीय में  अनुसंधान, अभिक्षमता

तृतीय में अध्ययन बोध

चतुर्थ में संचार

पंचम में गणितीय तर्कशास्त्र

षष्ठ में संगत तर्क

सप्तम में सूचनाओं का विवेचन

अष्टम में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी

नवम में जन व पर्यावरण

तथा दशम भाग में उच्च शिक्षा प्रणाली शासन राजनीति व प्रशासन आदि से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

इतिहास के द्वितीय प्रश्न पत्र में संकल्पना विचार व अवधारणा प्राचीन भारतीय इतिहास के पुरातात्विक स्त्रोत प्रागैतिहासिक तथा आद्य इतिहास वैदिक काल, महाजनपद, मौर्य साम्राज्य, मौर्योत्तर काल, राज्य तथा समाज की प्रारंभिक स्थिति गुप्त सम्राट तथा भारत के क्षेत्रीय राज्य मध्यकालीन भारत में स्त्रोत साहित्यिक स्त्रोत पुरातत्व विदेश यात्रा वृतांत, राजनीतिक विकास, दिल्ली सल्तनत, मुगल साम्राज्य, विजयनगर, बहमनी, मराठा आंदोलन, शिवाजी प्रशासन, आर्थिक पक्ष, सामाजिक व धार्मिक आंदोलन  समाज व संस्कृति जीवन प्रमुख है। आधुनिक भारतीय इतिहास में स्त्रोत व इतिहास शास्त्र ब्रिटिश शक्ति का उदय कंपनी व राजा का प्रशासन prepare ugc net history subject in hindi



आर्थिक इतिहास मौद्रिक नीति संक्रमण आधीन भारतीय समाज में शिक्षा, भारतीय भाषा तथा साहित्यक रूपों का आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय आंदोलन, 1857 का विद्रोह, जनजातीय व किसान आंदोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, गांधीजी, वामपंथी राजनीति, दलित आंदोलन, सांप्रदायिकता स्वाधीनता, विश्व का इतिहास और इतिहास में अनुसंधान का अध्ययन करना है। इसमें 10 यूनिट से प्रश्न पूछे जाते हैं

पहले यूनिट में सेंधव सभ्यता से महाजनपद काल तक

दूसरे यूनिट में चौथी शताब्दी ईस्वी पूर्व से 12 वी शताब्दी तक भारत का इतिहास

तीसरे यूनिट में चौथी से 12वीं शताब्दी तक भारत

चौथी यूनिट में भारत 1206 से 1526 तक

पंचवी यूनिट में भारत 1526 के बाद

छठवें यूनिट में मुगलों के अंतर्गत सामाजिक आर्थिक व सांस्कृतिक जीवन

सातवी यूनिट में ब्रिटिश राज की स्थापना

आठवी यूनिट में आर्थिक व सामाजिक नीतियां

नौवें यूनिट में राष्ट्रीय आंदोलन व भारत और

दसवीं यूनिट के ए भाग में विश्व इतिहास के तहत पुनर्जागरण, धर्म सुधार, नक्सलवाद, साम्राज्यवाद, समाजवाद, नाजीवाद, संसदीय, लोकतंत्र, राष्ट्रमंडल व आधुनिकतावाद का अध्ययन करना है

10 वे  यूनिट के भाग बी में इतिहास में अनुसंधान का अध्ययन करना होता है prepare ugc net history subject in hindi

UGC NET इतिहास क्या करें क्या ना करें :-

  • -उच्च कक्षाओं में जिन पुस्तकों को आपने पढ़ा है उनहै ही अपनी तैयारी का आधार बनाये।
  • – नवीनतम जानकारियों पर नजर रखें 
  • -अधिक पुस्तकों का ना पढ़कर हर भाग के लिए 2 मानक पुस्तकों का गहराई से बार-बार अध्ययन करें 
  • तैयारी की रणनीति -नेट की तैयारी बी ए के बाद ही शुरू कर देनी चाहिए 
  • -सदा स्तरिय एवं मानक पुस्तकों का अध्ययन करें बाजारू पुस्तकों को पढ़ने से बचें क्योंकि इनमें बहुत सारी गलतियां रहती है prepare ugc net history subject in hindi
  • – इतिहास की बेहतरी के लिए संपूर्ण पाठ्यक्रम का  व्यापक अध्ययन करें 
  • -इतिहास के सिद्धांतों की जानकारी आवश्यक है प्रतिभागियों को सबसे पहले इस की बुनियादी बातों को समझ लेना चाहिए prepare ugc net history subject in hindi
  • -पढ़ाई शुरू करते समय एक यूनिट को पूरा करने के बाद ही दूसरी यूनिट को पढ़ना शुरू करें
  • – टॉपिक वाइज पढ़ें किसी भी टॉपिक की उपेक्षा ना करें 
  • -पुनः  इसकी तैयारी के लिए अध्याय का एक नोटबुक बना ले उससे संबंधित तमाम सूचनाओं का संग्रह करे
  • -अनेक  किताबों को पढ़ने की अपेक्षा एक ही किताब को बार बार पढ़ना बेहतर होगा 
  • -इसमें सूचनात्मक व  सँकल्पनात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं छात्रों को संकल्पनात्मक प्रश्न  पर अधिक जोर देना चाहिए  prepare ugc net history subject in hindi
  • अतः संकल्पना को स्पष्ट कर ले
  • – पढ़ने के साथ ही मैप के अध्ययन पर भी ध्यान दें
  • -समसामयिक प्रश्नों को हल करने के लिए  पत्र-पत्रिकाओं को पढ़ते रहे  डीडी न्यूज़ सुने तथा एक राष्ट्रीय नेशनल न्यूज़ पेपर का नियमित रूप से अध्ययन करें 
  • – प्रश्नों की प्रकृति को समझने के लिए विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न पत्रों का गंभीरता पूर्वक अवलोकन करें इसके लिए आप यूजीसी की साइट पर लॉगइन कर सकते हैं  
  • -आर्थिक समाजिक प्रशासनिक व राजस्व सांस्कृतिक पक्ष पर विशेष रूप से फोकस करें  
  • -अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए किसी मानक  गाइड का सहारा ले  
  • -सप्ताह में एक दिन रिवीजन करें
  • – तैयारी के दौरान यदि कोई कठिनाई हो तो किसी योग्य शिक्षक का मार्गदर्शन ले।
  • -अंत में अपनी तैयारी को परखने के लिए नियमित रूप से मॉडल सेट का अभ्यास करें –
  • सेट को बनाने के बाद उसका मूल्यांकन कर अपनी त्रुटियों को दूर करें  
  • -जिस पाठ के प्रश्नों को हल करने में कठिनाई महसूस हो उसे पुनः पढ़े।
  • -विषय वस्तु की बेहतर समझ के लिए ग्रुप बनाकर पढ़े।ऐसा करने से आपका विभिन्न कांसेप्ट और क्लियर हो जाएंगे। prepare ugc net history subject in hindi
  • – समय प्रबंधन -शान्त मुद्रा में प्रश्नों को हल कर।
  • -उलझने  वाले प्रश्नों को बाद में हल करें 
  • -परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करें क्योंकि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती 
  • -समय सीमा का ख्याल रखें



UGC NET इतिहास की मानक पुस्तकें 

  • -एनसीईआरटी 11 व 12 वीं की पुस्तक
  • – यूजीसी नेट हिस्ट्री द्वितीय प्रश्न पत्र विजय व केआर तिवारी
  • – तू मेस यूजीसी नेट इतिहास बोर्ड ऑफ ऑथर्स 
  • -डिक्शनरी ऑफ हिस्ट्री उपकार प्रकाशन 
  • -यूजीसी नेट हिस्ट्री द्वितीय प्रश्न पत्र एस चन्द्र प्रकाशन 
  • -यूजीसी नेट हिस्ट्री द्वितीय प्रश्न पत्र प्रैक्टिस सेट विद्या एडिटोरियल बोर्ड पर विशेष जोर दे 
  • -संपूर्ण इतिहास मनोज शर्मा
  • – इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र -आर गुप्ता 
  • -प्राचीन भारत डीएन झा 
  • -दक्षिण भारत का इतिहास- नीलकंठ शास्त्री 
  • -प्राचीन भारत झा व श्रीमाली
  • – अद्भुत भारत 1 -ए एल बाशम
  • – मध्यकालीन भारत हरिश्चंद्र वर्मा
  • – अद्भुत भारत 2 ए ए रिजवी
  • – मध्यकालीन भारत सतीश चंद्र
  • – आधुनिक भारत बीएल ग्रोवर
  • – आधुनिक भारत -राम लखन शुक्ला 
  • -स्वतंत्रता संघर्ष -विपिन चंद्र
  • – समकालीन भारत- विपिन चंद्र
  • – विश्व का इतिहास -जैन व माथुर
  • – भारत सरकार के विभिन्न आर्कियोलॉजिकल स्टूडियो रिपोर्ट्स 
  • -नेशनल न्यूज़ पेपर/ पढ़े डीडी न्यूज़ निमित्त रूप से सुने prepare ugc net history subject in hindi

Related post :- 

error: Content is protected !!
Don`t copy text!