विश्व विज्ञान दिवस|World Science Day

-विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर

– विज्ञान और वैज्ञानिक की अहमियत बताता है विश्व विज्ञान दिवस विज्ञान विषय के अध्यापन को लेकर किए गए एक सर्वेक्षण से यह तथ्य सामने आया कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के वक्त बच्चे सबसे ज्यादा दो विषय से डरते हैं एक गणित से और दूसरा विज्ञान से यह दोनों विषय ऐसे हैं जिनका कोई अंत नहीं है विज्ञान और गणित में प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया जुड़ जाता है खासकर विज्ञान में जिसके अंदर पूरी दुनिया सिमटी हुई है विज्ञान और वैज्ञानिकों की अहमियत हर व्यक्ति को बताने के लिए यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन हर साल 10 नवंबर को शांति और विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस मनाता है हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हर छोटा-बड़ा पहलू विज्ञान से जुड़ा है चाहे एक माचिस की छोटी सी डिबिया हो या फिर विशाल हवाई जहाज विज्ञान की बदौलत हमारी जीवन शैली पूरी तरह बदल चुकी है चाहे हमारा मोबाइल हो या तार सब विज्ञान की देन है हर साल 10 नवंबर को शांति और विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस मनाने का यही कारण है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आम जिंदगी में विज्ञान की अहमियत को समझें और उस पर बातें करें वैश्विक स्तर पर सभी शिक्षाविद् और विज्ञान के जानकार लगातार यह प्रयत्न कर रहे हैं कि विज्ञान के शिक्षण के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच को भी बढ़ावा दिया जाए उनके लिए भी जो विज्ञान से अलग शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं । world science day in hindi

-वर्ष 2002 से मनाया जा रहा विश्व विज्ञान दिवस वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने शांति और विकास हेतु विज्ञान दिवस मनाने का ऐलान किया था लेकिन पहली बार साल 2002 में शांति और विकास को लक्ष्य मानते हुए विश्व विज्ञान दिवस मनाया गया शांति और विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस मनाने का मकसद नागरिकों को विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास से रूबरू कराना भी है इसके अलावा उन वैज्ञानिकों को भी दुनिया के सामने लाना था जो हमारे लिए रोज नए नए अविष्कार करते हैं और खुद गुमनाम जिंदगी बिताते हैं यूनेस्को का कहना है कि विज्ञान हर व्यक्ति का अधिकार है पिछले साल हमने जब मानव अधिकारों की 70 वीं वर्षगांठ मनाई थी तो ऐसे में विज्ञान को बढ़ावा देने को भी एक जरुरी मानव अधिकार निरूपित किया था यूनेस्को ने विज्ञान के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आम नागरिकों के साथ-साथ सरकार उद्यमियों सिविल सोसायटी और वैज्ञानिकों से भी आगे आने की अपील की है । world science day in hindi

-लड़कियों को विज्ञान की शिक्षा देनी होगी यूनेस्को की महानिदेशक आड्री अजोले ने शांति और विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस को लेकर जारी अपने वक्तव्य में कहा कि हमें विज्ञान को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना होगा खासकर लड़कियों को विज्ञान की शिक्षा देनी होगी ताकि भविष्य के लिए नए वैज्ञानिकों की कोई कमी ना हो इसके अलावा अलग-अलग राष्ट के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण का आदान-प्रदान विज्ञान के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा समेत कई ऐसे विषय हैं जिन्हें हम सब को चुनौती मानना होगा । world science day in hindi

-समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के होते हैं यत्न विश्व विज्ञान दिवस वर्ष 1999 में बुडापेस्ट में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद और यूनेस्को द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित विज्ञान पर विश्व सम्मेलन के अनुसरण में मनाया जाता है यूनेस्को द्वारा इस दिवस की स्थापना दुनियाभर में विज्ञान के लाभ के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए की गई थी विश्व विज्ञान दिवस के उद्देश्य जहा तक प्रश्न है विश्व विज्ञान दिवस शांति और विकास कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में जानने के लिए मनाया जाता है समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं शांतिपूर्ण तथा सतत समाज के विकास में विज्ञान की भूमिका तय करना समाज के कल्याण के लिए विज्ञान के उपयोग के लिए प्रतिबद्धता को दोहराना विज्ञान के समक्ष मौजूद चुनौतियों की ओर सरकार और विश्व समुदाय का ध्यान आकर्षित करना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में योगदान देना भी इस आयोजन का उद्देश्य है इस दिन सभी विज्ञान संस्थान जैसे राष्ट्रीय और अन्य विज्ञान प्रयोगशाला विज्ञान अकादमी स्कूल कॉलेज शिक्षण संस्थान में विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं यूनेस्को के कुछ सदस्य देशों में गेर सरकारी स्वेच्छा संस्थाएं भी इस दिन विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न आयोजन करती है जिनमें परिसंवाद और जन जागरण रैली भी शामिल होती है । world science day in hindi

-यूनेस्को एक विशेष संगठन 

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है यह एक विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय संगठन है इसका कार्य शिक्षा प्रकृति तथा समाज विज्ञान में संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवंबर 1945 को हुआ था इसका उद्देश्य शिक्षा और संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति और सुरक्षा की स्थापना करना है ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय कानून का राज मानव अधिकार और मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बने यूनेस्को के 193 सदस्य देश हैं और 11 सहयोगी सदस्य देश और 2 पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं इसके कुछ सदस्य स्वतंत्र भी नहीं है इसका मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है इसके ज्यादातर क्षेत्रीय कार्यालय समूह के रूप में है जिसके अंतर्गत तीन चार देश आते हैं इसके अलावा इसके राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं यूनेस्को के स्थाई 27 कलस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय यूनेस्को मुख्यतः शिक्षा प्राकृतिक विज्ञान समाजिक और मानव विज्ञान संस्कृति और सूचना संचार के जरिए अपनी गतिविधियां संचालित करता है यह साक्षरता बढ़ाने वाले कार्यक्रम को प्रायोजित करता है और विश्व धरोहर की इमारतों और पार्को के संरक्षण में भी सहयोग करता है यूनेस्को की विरासत सूची में हमारे देश के कई ऐतिहासिक इमारत और पार्क शामिल है दुनिया भर की 332 अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन के साथ यूनेस्को के सबन्ध है फिलहाल यूनेस्को की प्रमुख आड्री अजोला हैं। world science day in hindi

– विज्ञान की प्रासंगिकता की व्याख्या पर केंद्रित होती है थीम इस साल शांति और विकास के लिए मनाए जाने वाले विश्व विज्ञान दिवस की थीम ओपन साइंस लीविंग नो वन बिहाइंड है जो वैश्विक स्तर पर विज्ञान की प्रासंगिकता और सार्वभौमिकता को व्याख्या करती है वर्ष 2018 में विज्ञान दिवस की थीम मानवाधिकार से जोड़ी गई थी क्योंकि इस साल मानव अधिकार यानी आर्टिकल 27 के लागू होने की 70 वीं वर्षगांठ थी इस वर्ष की थीम रखी हुई थी विज्ञान एक मानवाधिकार यानी विज्ञान आम नागरिकों का जन्मसिद्ध अधिकार है और यूनेस्को का मानना है कि हर व्यक्ति को विज्ञान के हक के लिए एकजुट होना चाहिए वर्ष 2017 में विषय था वैश्विक समाज के लिए विज्ञान वर्ष 2016 में विषय था विज्ञान केंद्र और विज्ञान संग्रहालय मनाते हैं विश्व विज्ञान दिवस वर्ष 2015 में विषय था एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान वर्ष 2014 के विश्व विज्ञान दिवस का विषय था मानव जीवन के सुनिश्चित भविष्य के लिए विज्ञान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और वर्ष 2013 के विश्व विज्ञान दिवस का विषय था जल सहकारिता के लिए विज्ञान आंकड़ों ज्ञान और नवोन्मेष की सहभागिता। world science day in hindi

विश्व विज्ञान दिवस के विषय:

  • वर्ष 2019 में इस दिवस का विषय- “ओपन साइंस, कोई भी पीछे न रहे” है।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का विषय- “विज्ञान, एक मानव अधिकार” है
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का विषय-“वैश्विक समझ के लिए विज्ञान” है।
  • वर्ष 2016 में इस दिवस का विषय-“विज्ञान केंद्र और विज्ञान संग्रहालय मनाते हैं (केलेब्रटिंग सेलेब्रटिंग साइन्स सेंटरेस एंड साइन्स म्यूज़ियमस)” है।
  • वर्ष 2015 में इस दिवस का विषय-‘एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान’ है।
  • वर्ष 2014 के विश्व विज्ञान दिवस का विषय- मानव जीवन के लिए सुनिश्चित भविष्य हेतु “विज्ञान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा” था।
  • वर्ष 2013 के विश्व विज्ञान दिवस का विषय ‘साइंस फॉर वाटर कोऑपरेशन: शेयरिंग डेटा, नॉलेज एंड इन्नोवेशंस’ रखा गया था।

Related Post :-

Constitution Day : संविधान दिवस 26 नवंबर

World Literacy day | विश्व साक्षरता दिवस- 8 सितंबर

विजयलक्ष्मी पंडित जयंती 18 अगस्त

National science day CV Raman story

संयुक्त राष्ट्र संघ का इतिहास

error: Content is protected !!
Don`t copy text!