MPPSC प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम

MPPSC pre mains syllabus in hindi

Latest MPPSC Syllabus के लिए यहाँ पर क्लिक करें 

प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम
– प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न के दो प्रश्नपत्र होंगे  प्रत्येक प्रश्नपत्र की रचना निम्नलिखित योजना अनुसार की जाएगी
MPPSC pre mains syllabus in hindi.png

-MPPSC प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन

– सामान्य विज्ञान और पर्यावरण
सामान्य विज्ञान और पर्यावरण पर्यावरणीय पारिस्थितिकी जैव विविधता तथा मौसम परिवर्तन पर प्रश्नों में रोजमर्रा अवलोकन और अनुभव से संबंधित प्रश्न जो किसी भी शिक्षित व्यक्ति द्वारा अपेक्षित हैं और जिन्होंने इन विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया हो शामिल होंगे
– राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं वर्तमान घटनाओं में प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा ।
-भारत का इतिहास और स्वतंत्र भारत इतिहास में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पहलुओ से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे राष्ट्रीय आंदोलन और स्वतंत्र भारत के विकास के प्रश्न भी पूछे जाएंगे ।
-भारत का भूगोल भौतिक सामाजिक और आर्थिक भूगोल के सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे इसमें भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों का समावेश होगा तथा भारतीय जनांकिकी और जनगणना से संबंधित प्रश्न होंगे विश्व की सामान्य जानकारी।
– भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था इसमें देश की राजनीतिक व्यवस्था और संविधान पंचायती राज समाजिक व्यवस्था सतत आर्थिक विकास चुनाव राजनीतिक दलों योजनाएं औद्योगिक विकास विदेशी व्यापार आर्थिक और वित्तीय संस्थान पर प्रश्न होंगे ।
-खेलकूद मध्य प्रदेश भारत एशिया और विश्व में खेले जाने वाले प्रमुख खेल कूद और खेल प्रतियोगिताओं पुरस्कार व्यक्तित्व तथा प्रतिष्ठित खेल संस्थान से संबंधित प्रश्न होंगे ।
-मध्य प्रदेश का भूगोल इतिहास तथा संस्कृति मध्यप्रदेश के भूगोल में पर्वतों के विकास में विज्ञान जलवायु वनस्पति और जीव जंतु खनिज परिवहन से संबंधित प्रश्न होंगे मध्य प्रदेश के इतिहास और संस्कृति में प्रसिद्ध राजवंश का योगदान जनजातियां कला स्थापत्य कला ललित कलाओं और ऐतिहासिक व्यक्तियों पर भी प्रश्न होंगे ।
-मध्य प्रदेश की राजनीति और अर्थव्यवस्था इसमें प्रदेश की राजनीतिक व्यवस्था राजनीतिक दलों और चुनाव पंचायती राज मध्य प्रदेश की सामाजिक व्यवस्था आर्थिक विकास से संबंधित प्रश्न होंगे इसमें उद्योग योजनाएं आर्थिक कार्यक्रम व्यापार मध्य प्रदेश की जननांकिय और जनगणना पर भी प्रश्न शामिल होंगे ।
-सूचना और संचार प्रौद्योगिकी इसमें अभिलक्षण प्रयोग और शब्दावली जैसे वेबसाइट ऑनलाइन सर्च इंजन ईमेल वीडियो मेल चैटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंस हैकिंग ट्रैकिंग वायरस और साइबर अपराध से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे ।
-अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 और सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955
-मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993

– द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण

– बोधगम्यता

-संचार कौशल सहित अंतर व्यक्तिगत कौशल

-तार्किक कौशल और विश्लेषणात्मक क्षमता

-निर्णय लेना और समस्या समाधान

-सामान्य मानसिक योग्यता

– आधारभूत संख्ययन और उनके संबंध विस्तार क्रम आदि दसवीं कक्षा का स्तर आंकड़ों का निर्वाचन चार्ट ग्राफ तालिका आंकड़ों की पर्याप्तता दसवीं कक्षा का स्तर।

– हिंदी भाषा में बोधगम्यता कौशल दसवीं कक्षा का स्तर टिप्पणी दसवीं कक्षा के स्तर की हिंदी भाषा के बोधगम्यता कौशल से संबंधित प्रश्नों का परीक्षण प्रश्न पत्र में केवल हिंदी भाषा की उदहरणों के माध्यम से अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध कराए बिना किया जाएगा । MPPSC pre mains syllabus in hindi

प्रारम्भिक परीक्षा केवल छानबीन परीक्षण के रूप में ली जाती है. इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु योग्य घोषित किया जाता है. प्रारम्भिक परीक्षा के बाद परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों और उसके answer key को official website में upload कर दिया जायेगा (www.mppsc.nic.in, www.mppsc.com).

-मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम 

-राज्यसेवा मुख्य परीक्षा में निम्नानुसार कुल 6 प्रश्नपत्र होंगे तथा सभी प्रश्न अनिवार्य हैं 

– प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन -1

-इतिहास और संस्कृति

-विश्व इतिहास पुनर्जागरण

– इंग्लैंड की क्रांति

-फ्रांस की क्रांति

-औद्योगिक क्रांति

-रूसी क्रांति प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध

-भारतीय इतिहास भारत का राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक इतिहास

– हड़प्पा सभ्यता से 10 वीं शताब्दी तक मुगल और उनका प्रशासन मिश्रित संस्कृति का उद्भव 11वीं से 18 वीं शताब्दी तक मध्य भारत का राजनीतिक आर्थिक सामाजिक इतिहास

– ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था और समाज पर प्रभाव

– ब्रिटिश शासन के प्रति भारतीयों की प्रतिक्रिया कृषक और आदिवासियों का प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन संग्राम ।

-भारतीय पुनर्जागरण राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन और इसके नेतृत्वकर्ता मध्य प्रदेश की विशेष संदर्भ में ।

-गणतंत्र के रूप में भारत का उदय राज्यों का पुनर्गठन मध्य प्रदेश का गठन स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात के प्रमुख घटनाक्रम। MPPSC pre mains syllabus in hindi

– मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ में भारतीय सांस्कृतिक विरासत प्राचीन काल से आधुनिक काल तक विभिन्न कला प्रारूपों साहित्य पर्व वास्तुकला के प्रमुख पक्ष भारत में विश्व धरोहर स्थल मध्य प्रदेश में पर्यटन ।

-भूगोल भारत और विश्व भौतिक भूगोल की प्रमुख विशेषताएं लक्षण प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों का वितरण ।

-मध्य प्रदेश के कृषि जलवायु क्षेत्र और उद्योग

– भारत और मध्य प्रदेश की जननांकिमध्यप्रदेश की जनजातियां आपदा ग्रस्त जातियों के विशेष संदर्भ में ।

-कृषि पारिस्थितिकी और मनुष्य के लिए इसकी प्रासंगिकता धारणीय प्रबंधन और संरक्षण राज्य के प्रमुख फसलें कृषि क्षेत्र और फसल चक्र फसलों के उत्पादन और वितरण का भोन्तिक और सामाजिक पर्यावरण राज्य में बीज और खाद की गुणवत्ता और आपूर्ति के तरीके बागवानी मुर्गी पालन डेयरी मछली और पशुपालन आदि मुद्दे और समस्याएं कृषि उत्पादन परिवहन भंडारण और विपणन आदि से जुड़ी समस्याएं और चुनौतियां । MPPSC pre mains syllabus in hindi

-मृदा मृदा के भौतिक और जैविक गुण मृदा निर्माण की प्रक्रिया और मृदा के खनिज और कार्बनिक तथा भूमि की उत्पादकता बनाए रखने में इनका योगदान मृदा और वनस्पति में आवश्यक वनस्पति और विभिन्न लाभदायक पोषक तत्व समस्याग्रस्त मृदा और उसके परिष्कार के तरीके मध्यप्रदेश में मृदा क्षरण और उसके ह्रास की समस्याएं जल ग्रहण आधार पर मृदा सरक्षण नियोजन।

 -भारत में खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित उद्योग संभावनाएं और महत्व स्थान निर्धारण उद्योग की पूर्ववर्ती और अग्रवरती आवश्यकताएं मांग पूर्ति श्रृंखला प्रबंधन।

– भारत में भूमि सुधार जल प्रबंधन भोजन और जल संग्रहण प्रबंधन

-जल का उपयोग और कुशल सिंचाई प्रणाली

-पेयजल आपूर्ति जल की शुद्धता के कारण और गुणवता का प्रबंधन

-आपदा और आपदा प्रबंधन मानव निर्मित  प्राकृतिक आपदाएं आपदा प्रबंधन की अवधारणा और विस्तार की संभावनाएं विशिष्ट खतरे और उनका शमन।

– सामुदायिक योजना संसाधन मानचित्रण राहत और पुनर्वास निरोधक और प्रशासनिक उपाय सुरक्षित निर्माण वैकल्पिक संचार और जीवन रक्षा हेतु दक्षता ।

-केस स्टडी प्रकरण अध्ययन चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र त्रासदी 1986 भोपाल गैस त्रासदी 1984 कच्छ भूकंप 2001 भारतीय सुनामी 2004 फुकुशिमा डायची परमाणु आपदा 2011 उत्तराखंड बाढ़ 2013 उज्जैन त्रासदी 1994 इलाहाबाद कुंभ की 2013 जम्मू और कश्मीर की बाढ़ 2014 आदि का अध्ययन। MPPSC pre mains syllabus in hindi

– द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन -2

-संविधान शासन की राजनीतिक और प्रशासनिक सरंचना- संविधान निर्माण समिति भारत का संविधान प्रस्तावना मौलिक अधिकार और कर्तव्य और राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत संविधान की अनुसूचियां संवैधानिक संशोधन भारत के संविधान की अन्य देशों के संविधान के साथ तुलना ।

-केंद्र और राज्य विधायिका

-केन्द्र और कार्यपालिका

– न्यायपालिका सर्वोच्च न्यायालय उच्च न्यायालय जिला और अधीनस्थ न्यायालय न्यायपालिका की अवमानना

– भारतीय संघ की प्रकृति और शक्तियों का विभाजन केंद्र सूची राज्य सूची और समवर्ती सूची संसाधनों का वितरण।

विकेंद्रीकरण और लोकतांत्रिक शासन में जनभागीदारी स्थानीय शासन संविधान के 73 वें और 74 वें संशोधन पंचायतें नगरपालिकाए ग्रामीण और नगरीय स्थानीय शासन।

– लोकपाल लोकायुक्त और लोक न्यायालय न्यायपालिका संवैधानिक व्यवस्था के संरक्षण और प्रहरी के रूप में न्यायिक सक्रियता जनहित याचिका।

– जवाबदेही और अधिकार प्रतिस्पर्धा आयोग उपभोक्ता न्यायालय सूचना आयोग महिला आयोग मानवाधिकार आयोग अनुसूचित जाति जनजाति आयोग और अन्य निवारण संस्थाएं प्राधिकरण पारदर्शिता और जवाबदेही सूचना का अधिकार सेवा प्राप्ति का अधिकार सार्वजनिक निधि का उपयोग लोकतंत्र की कार्य प्रणाली राजनीतिक दल राजनीतिक प्रतिनिधित्व निर्णय प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी । MPPSC pre mains syllabus in hindi

-निर्वाचन निर्वाचन आयोग निर्वाचन संबंधी सुधार समुदाय आधारित संगठन और गैर सरकारी संगठनों का उद्भव स्वयं सहायता समूह मीडिया की भूमिका और समस्याएं इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट और समाजिक

– बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे

-सामाजिक और महत्वपूर्ण विधान

-भारतीय समाज समाज बदलाव की एक साधन के रूप में सामाजिक विधान

-मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993

-भारतीय संविधान और अपराधिक विधि के अंतर्गत महिलाओं को प्राप्त सुरक्षा

-घरेलू हिंसा से स्त्री का संरक्षण अधिनियम 2005

– सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1995

-एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989

– सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986

– उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986

– सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000

-भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988

-मध्य प्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010

– सामाजिक क्षेत्र स्वास्थ्य शिक्षा और सशक्तिकरण स्वास्थ्य सेवाएं भारत मध्य प्रदेश में महिलाएं और बच्चों के संदर्भ में निरोधात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य कार्यक्रम सभी के लिए उपचारात्मक स्वास्थ्य की उपलब्धता से संबंधित समस्याएं।

– चिकित्सकों और चिकित्सा सहायकों की उपलब्धता ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं कुपोषण कारण और प्रभाव और पूरक पोषण हेतु शासकीय कार्यक्रम।

– प्रतिरक्षा शास्त्र के क्षेत्र में तकनीकी प्रतिरक्षण पारिवारिक स्वास्थ्य बायो टेक्नोलॉजी और बीमारियों और उनके उपचार जन्म मृत्यु विश्व स्वास्थ्य संगठन उद्देश्य संरचना कार्य और कार्यक्रम।

– शिक्षण प्रणाली मानव संसाधन विकास में शिक्षा एक साधन सार्वभौमिक समान प्रारंभिक शिक्षा उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक शिक्षा की गुणवत्ता बालिकाओं की शिक्षा से संबंधित मुद्दे वंचित वर्ग से संबंधित मुद्दे ।

-मानव संसाधन विकास कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता भारत में मानव संसाधन की नियोजित और उत्पादकता रोजगार के विभिन्न विभिन्न संस्थाओं जैसे एनसीएचईआर एनसीआरटी एनआईपीए यूजीसी ओपन विश्वविद्यालय एआईसीटीई एनसीटीई एनसीवीटी आईसीएआर आईआईटी आईआएम एनल्यूएस पॉलिटेक्निक आईटीआई की भूमिका और मानव संसाधन विकास। MPPSC pre mains syllabus in hindi

-कल्याणकारी कार्यक्रम -वृद्धजन निशक्तजन बच्चों महिलाओं श्रम सामाजिक रूप से वंचित वर्ग और विकास परियोजनाओं के फल स्वरुप विस्थापित वर्गों से संबंधित मुद्दे और कल्याणकारी कार्यक्रम।

– लोक सेवाएं लोक सेवाएं अखिल भारतीय सेवाएं केंद्रीय सेवाएं राज्य सेवाएं संवैधानिक पद भूमिका कार्य और कार्य की प्रवृत्ति संघ लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग शासन के बदलते प्रारूप के संदर्भ में केंद्र और राज्य के प्रशिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान ।

-लोक व्यय और लेखा -लोक व्यय पर नियंत्रण संसदीय नियंत्रण प्राक्कलन समिति लोक लेखा समिति आदि भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक का कार्यालय मौद्रिक और वित्तीय नीति में वित्त मंत्रालय की भूमिका मध्यप्रदेश के महालेखाकार का गठन और कार्य ।

-अंतरराष्ट्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक और अन्य द्विपक्षीय और क्षेत्रीय समूह विश्व व्यापार संगठन और भारत पर इसके प्रभाव ।

-तृतीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-3

– विज्ञान और तकनीकी विज्ञान हमारे आसपास व्याप्त पदार्थ तत्व योगिक मिश्रण धातु और अधातु में कार्बन और उसके यौगिक और परमाणु परमाणु की संरचना रासायनिक अभिक्रियाएं अम्ल क्षार और लवण ।

-जीव जीवों के प्रकार उत्तक जीवन की इकाई कोशिका जैविक क्रियाएं नियंत्रण और सामंजस्य प्रजनन अनुवांशिकी और जैव विकास गुरुत्वाकर्षण गति बल गति के नियम कार्य और ऊर्जा प्रकाश ध्वनि विद्युत और चुंबकत्व।

– तर्क और आंकड़ों की व्याख्या आधार संख्याएं और सांख्यिकी अंक और उनके संबंध संभावित आंकड़ों का प्रबंधन और व्याख्या चार्ट ग्राफ तालिका।

– अनुपात और समानुपात इकाई विधि लाभ और हानि प्रतिशत छूट साधारण और चक्र विधि ब्याज क्षेत्रविधि क्षेत्रफल परिमाप आयतन तार्किक शक्ति विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान ।

-तकनीकी विज्ञान और तकनीकी का सामाजिक और आर्थिक विकास में प्रयोग देशज तकनीकी तकनीकी हस्तांतरण और नवीन तकनीकों का विकास पेटेंट और बौद्धिक संपदा के अधिकार ट्रिप्स ट्रिम्स।

– विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में भारतीयों का योगदान।

– विकासशील तकनीकी नवीन तकनीकी जैसे सूचना और संचार तकनीकी सुदूर संवेदन अंतरिक्ष जीआईएस जीपीएस जैव प्रौद्योगिकी नैनो  तकनीकी कृषि क्षेत्र स्वास्थ्य एवं यातायात स्थानिक नियोजन और क्रीड़ा आदि में इनके अनुप्रयोग।

-ऊर्जा- परंपरागत और गैर परंपरागत ऊर्जा साधन ऊर्जा प्रबंधन मुद्दे और चुनौतियां।

-वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाएं ।

-पर्यावरण और धारणीय विकास पर्यावरण क्षरण कारण प्रभाव और निदान ।

-पर्यावरण संरक्षण और धारणीय विकास पर्यावरण क्षरण  कारण प्रभाव और  निदान  पर्यावरण संरक्षण विधियां नीतियां और नियामक ढांचा पर्यावरण पर विकास पर चर्चा ठोस तरल अपशिष्ट जल हानिकारक चिकित्सा अवशिष्ट और ई वेस्ट का प्रबंधन।

– जलवायु परिवर्तन कारण और निदान उपाय पर्यावरणीय छाप और इससे निपटने की रणनीतियां।

-भारतीय अर्थव्यवस्था भारत में विकास का अनुभव मध्यप्रदेश में मंद औद्योगिक विकास के कारण 1991 के बाद हुए आर्थिक सुधार औद्योगिक और वित्तीय क्षेत्र में सुधार स्टॉक बाजार और बैंकिंग प्रणाली ।

-उदारीकरण निजीकरण और वैश्वीकरण भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान प्रवृत्तियां और चुनौतियां भारत में विकास का नियोजन राष्ट्रीय आय लेखांकन की प्रणाली आधारभूत अधोसंरचना विकास और गरीबी बेरोजगारी क्षेत्रीय असंतुलन।

– नगरीय क्षेत्र के मुद्दे नगरीय विकास के मुद्दे सामाजिक और आर्थिक संरचना और निम्न आय वर्गीय समूह के लिए आवास।

– ग्रामीण क्षेत्र के मुद्दे ग्रामीण विकास और ग्रामीण साख विकास का सूचकांक मानव विकास और आर्थिक विकास भारत और मध्य प्रदेश में सहकारिता आंदोलन ।

-मध्य प्रदेश और भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्ता आर्थिक विकास के तत्व कृषि क्षेत्र और अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सब्सिडी के मुद्दे ।

-लोक वितरण प्रणाली उद्देश्य कार्यप्रणाली सीमाएं खाद्य सुरक्षा और बफर स्टॉक से संबंधित मुद्दे।

– चतुर्थ प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-4

मानवीय आवश्यकताएं और अभिप्रेरणा लोक प्रशासन में नैतिक सद्गुण और मूल्य प्रशासन में नैतिक तत्व सत्य निष्ठा उत्तरदायित्व और पारदर्शिता नैतिक तर्क और नैतिक दुविधा तथा नैतिक मार्गदर्शन के रूप में अंतर आत्मा लोक सेवकों हेतु आचरण संहिता शासन में उच्च मूल्यों का पालन। MPPSC pre mains syllabus in hindi

– दार्शनिक विचारक सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, महावीर बुद्ध, कौटिल्य, प्लेटो, अरस्तु, गुरु नानक, कबीर ,तुलसीदास, रविंद्र नाथ टैगोर, राजा राममोहन राय, स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, श्री अरविंदो ,मोहनदास करमचंद गांधी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भीमराव रामजी, आंबेडकर मौलाना,अबुल कलाम आजाद, दीनदयाल उपाध्याय, राम मनोहर लोहिया आदि

– मनोवृति विषय वस्तु मनोवृति का निर्माण मनोवृति परिवर्तन प्रबोधक संप्रेषण पूर्वाग्रह तथा विभेद भारतीय संदर्भ में रूढ़िवादिता ।

-अभिक्षमता और लोकसेवा हेतु आधारभूत योग्यताएं सत्यनिष्ठा निष्पक्षता और असमर्थकवादी वस्तुनिष्ठता लोक सेवा के प्रति समर्पण अनुभूति सहिष्णुता और अशक्त वर्ग के प्रति संवेदना करुणा।

– संवेगिक बुद्धि अवधारणा प्रशासन शासन में इसकी उपयोगिता और अनुप्रयोग।

– भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार के प्रकार और कारण भ्रष्टाचार का प्रभाव भ्रष्टाचार को खत्म करने के उपाय समाज सूचना तंत्र परिवार की भूमिका भ्रष्टाचार पर राष्ट्र संघ की घोषणा भ्रष्टाचार का मापन अंतरराष्ट्रीय पारदर्शिता आदि।

– पाठ्यक्रम में शामिल विषय वस्तु पर आधारित प्रकरणों का अध्ययन।

– पंचम प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी

इस प्रश्न पत्र का स्तर स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के समकक्ष होगा इसका उद्देश्य उम्मीदवार की पढ़ने समझने और लेखन योग्यता और हिंदी में स्पष्टता सही विचार व्यक्त करने की जांच करना है इन सामान्य विषय पर प्रश्न पूछे जाएंगे

-पल्लवन संधि और समास दिए गए वाक्यों का व्यापक अर्थ शब्द सीमा 50 शब्द

-संधि समास और विराम चिन्ह

– संक्षेपण

-प्रारूप लेखन शासकीय और अर्ध शासकीय पत्र प्रपत्र विज्ञापन आदेश पृष्ठांकन अनुस्मारक अधिसूचना टिप्पणी लेखन कोई दो ।

-प्रयोग शब्दावली तथा प्रारंभिक व्याकरण प्रशासनिक पारिभाषिक शब्दावली हिंदी और अंग्रेजी

– मुहावरे तथा कहावतें

-विलोम शब्द समानार्थी शब्द

– तत्सम तद्भव

-पर्यायवाची शब्द

-शब्द युग्म

-अपठित गद्यांश

-प्रतिवेदन प्रशासनिक विधि पत्रकारिता साहित्य और समाज अनुवाद वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी।

-षष्टम प्रश्न पत्र निबंध लेखन

– प्रथम निबंध लगभग 1000 शब्दों में अंक-50

– द्वितीय निबंध लगभग 250 शब्दों में अंक -25

– तृतीय निबंध लगभग 250 शब्दों में अंक- 25

योग अंक-100

इंटरव्यू/साक्षात्कार का पूर्णांक है – 175 अंक

1400+175 अंक का कुल योग= 1575 अंक.


Related Post :-

नीति शास्त्र इमानदारी और योग्यता case study

MPPSC Mains प्रश्नपत्र-2 साधारण अध्ययन 2018 खण्ड-अ

MPPSC में अच्छे मार्क्स के लिए बनाएं खास रणनीति

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा MPPSC तैयारी हेतु महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची

MPPSC साक्षात्कार में सफलता उपाय और योजना

error: Content is protected !!
Don`t copy text!