संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं और कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र संघ के अपने कई कार्यक्रमों और एजेंसियों के अलावा स्वतंत्र संस्थाओं से इसकी व्यवस्था गठित होती है। स्वतंत्र संस्थाओं में विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व स्वास्थ्य संगठन शामिल हैं। इनका संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ सहयोग समझौता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की अपनी कुछ प्रमुख संस्थाएं और कार्यक्रम हैं।

UNO.png

संयुक्त राष्ट्र के अनुषंगी संगठन

– अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण IAEA 

-अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण की समृद्धि का प्रारूप संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में बुलाए गए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 26 अक्टूबर 1956 को स्वीकृत हुआ था तत्पश्चात इसकी स्थापना हुआ 29 जुलाई 1957 को हुई अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण का प्रमुख उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहन देना है इसका उद्देश्य समस्त विश्व में शांति स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए परमाणु ऊर्जा को द्रुतगति से व्यापक बनाना और इस बात का निश्चय करना है कि इसके द्वारा की गई सहायता सैनिक प्रयोजन से प्रयुक्त ना हो सके यह परमाणु ऊर्जा के नए साधनों का विकास करता है ऊर्जा संरक्षण का प्रयास करता है और अनुसंधान और विकास कार्य में प्रगति लाता है आईएईए द्वारा ऑस्ट्रिया तथा मोनाको में अपनी शोध प्रयोगशाला में चलाई जाती है 1964 में आईएईए ने यूनेस्को के साथ मिलकर ट्राइस्टे इटली में इंटरनेशनल सेंटर फॉर थैरेटिक फिजिक्स के रूप में एक संस्थान स्थापित किया इसके मुख्य लक्ष्य है परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित और शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना और उसके संहारक उपयोग को रोकना विकसित तथा विकासशील देशों के मध्य परमाणु संबंधी जानकारी और प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान के बारे में अंतरराष्ट्रीय मंच की भूमिका निभाना। संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं और कार्यक्रम


– अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन

अंतर्राष्ट्रीय ILO अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना प्रथम विश्व युद्ध के बाद 11 अप्रैल 1919 को वर्साय संधि के अंतर्गत हुई राष्ट्र संघ के अंतर्गत यह प्रथम विशिष्ट अभिकरण था 14 दिसंबर 1946 को संयुक्त राष्ट्र संघ का अंग स्वीकार कर लिया गया 1969 में इसकी 50 वी वर्षगांठ पर इस को नोबेल शांति पुरस्कार मिला वर्तमान में इसकी सदस्य संख्या 186 है ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो द्वितीय विश्वयुद्ध की काल में भी कार्य करती रही अंतर सरकारी एजेंसी के रूप में यह संगठन श्रमिकों की स्थिति में सुधार करने और आर्थिक तथा सामाजिक शांति बनाए रखने की कोशिश करता है यह विश्व में श्रमिक मालिक और सरकार के सहयोग का प्रयत्न करने वाला सबसे बड़ा संगठन है यह संगठन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों द्वारा मजदूरी काम के घंटे काम के लिए कम से कम उम्र अलग-अलग दर्जे के मजदूरों के लिए काम की शर्तें कर्मचारियों को मुआवजा सामाजिक बीमा वेतन सहित छुट्टी औद्योगिक सुरक्षा रोजगार की व्यवस्था श्रम संबंधी निरीक्षण सभा की आजादी जैसे विषय पर अंतरराष्ट्रीय श्रम संधियों के मसौदे सुधार कर स्वीकृत करता है वर्ष 1992 में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आरंभ किया गया जिसमें शामिल होने वाला प्रथम भारत था अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के तीन अंग है श्रम सम्मेलन प्रबंध शाखा और श्रम कार्यालय इसका प्रमुख कार्यालय जिनेवा स्विट्जरलैंड में स्थित है अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का सर्वप्रमुख राजनीतिक अंग अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन है जिसकी प्रति वर्ष बैठक होती है तथा श्रम के मानक तय किए जाते हैं अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 90 वे सत्र की बैठक जिनेवा में मई 2003 में हुई इस सम्मेलन में नया अंतरराष्ट्रीय श्रम कार्यक्रम स्वीकार किया गया सम्मेलन की संचालन समिति में कुल 56 सदस्य देश शामिल है। संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं और कार्यक्रम

-विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन का संविधान 22 जुलाई 1946 को स्वीकृत हुआ था और इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई इसका उद्देश्य विश्व के सभी देशों की जनता के स्वास्थ्य की उच्चतम संभव दशा को प्राप्त करना है इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह संगठन निम्न कार्य करता है अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य के कार्यों का संचालन और समन्वय करना स्वास्थ्य के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष संगठनों तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी संस्थाओं में सहयोग स्थापित करना महामारी तथा बीमारियों के उन्मूलन कार्यों को प्रोत्साहित करना लोगों के पर्यावरणीय स्वास्थ्य की परिस्थितियों को आहार पोषण निवास गृह और सफाई तथा काम करने की दशाओं को उन्नत करना

 मातृ कल्याण बाल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यों की वृद्धि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान करना स्वास्थ्य शिक्षा और प्रशिक्षण को ऊंचा करना स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य अभियांत्रिकी बीमारियों के निदान संबंधी कार्यों का मानकीकरण तथा खाद्य पदार्थों दवाइयों तथा अन्य ऐसी वस्तुओं के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय मानक निश्चित करना स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरी दुनिया में मार्गदर्शन करना स्वास्थ्य के लिए विश्व स्तर पर निर्धारित करना राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति और कार्यक्रमों को मजबूत बनाने के लिए सरकारों से सहयोग करना उचित स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी सूचना और मानक को विकसित करके उनके उपयोग को बढ़ावा देना विश्व स्वास्थ्य संगठन के तीन अंग है सदस्य राज्यों के प्रतिनिधियों की असेंबली 194 सदस्य देश असेंबली द्वारा चुने गए 32 व्यक्तियों का प्रबंध बोर्ड तथा सचिवालय इसका मुख्यालय जिनेवा स्विट्जरलैंड में स्थित है इसके क्षेत्रीय कार्यालय ब्राजविले  कांगो वॉशिंगटन डीसी अलेक्जेंड्रिया मिस्र कोपनहेगन डेनमार्क नई दिल्ली भारत तथा मनीला फिलीपींस में है वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य हैं भारत की श्रीमती राजकुमारी अमृत कौर संगठन की अध्यक्ष रह चुकी है संगठन की 6 क्षेत्रीय कार्यालय में से एक नई दिल्ली में है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विकासशील देशों के हित में कुछ उल्लेखनीय कार्य किए हैं छुआछूत से फैलने वाली बीमारियों और महा मारियो की रोकथाम में इसका योगदान महत्वपूर्ण रहा है मलेरिया उन्मूलन के अंतर्गत इसने भारत-श्रीलंका इजरायल जॉर्डन लेबनान सीरिया यूनान आदि 40 देशों में कार्य किया है और अनेक स्थान पर इसे उल्लेखनीय सफलता मिली है प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को संगठन द्वारा विश्व में स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं और कार्यक्रम

– संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन

यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 4 नवंबर 1946 को हुआ था इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में है यूनेस्को के वर्तमान महानिदेशक फ्रांस की आंद्रे अजोले है इसका उद्देश्य शिक्षा और संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति और सुरक्षा की स्थापना करना है ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय कानून का राज मानव अधिकार और मौलिक स्वतंत्रता हेतु विश्व की सहमति बन पाए यूनेस्को की 195 सदस्य देश हैं और 7 सहयोगी देश है और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं इसके कुछ सदस्य स्वतंत्र देश भी नहीं है इसके ज्यादातर क्षेत्रीय कार्यालय क्लस्टर के रूप में जिसके अंतर्गत 3-4 देश आते हैं इसके अलावा इसके राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यालय भी है यूनेस्को के 27 क्लस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं विश्व के 332 अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ संबंध है भारत  1946 से यूनेस्को का सदस्य देश है यूनेस्को मुख्यतः शिक्षा प्राकृतिक विज्ञान सामाजिक और मानव विज्ञान संस्कृति और सूचना संचार के जरिए अपनी गतिविधियां संचालित करता है वह साक्षरता बढ़ाने वाले कार्यक्रम को प्रायोजित करता है यह विज्ञान के क्षेत्र में कलिंग विज्ञान पुरस्कार प्रदान करता है साथ ही विभिन्न देशों में अंधविश्वास तथा रूढ़िवादी को दूर करने के लिए कार्य करता है सांस्कृतिक क्षेत्र में यह वैश्विक धरोहर की इमारत और पार्क के संरक्षण में भी सहयोग करता है यूनेस्को के द्वारा विश्व विरासत सूची का प्रकाशन किया जाता है जिसके दो प्रकार हैं मूर्त और अमूर्त विरासत अमूर्त विरासत में सामाजिक परंपराएं त्योहार और मेले आदि शामिल किए जाते हैं उदाहरण योग कुंभ 2017 नवरोज रामलीला आदि मूर्त विरासत सूची में तीन प्रकार के स्थल शामिल है सांस्कृतिक प्राकृतिक और मिश्रित उदाहरण आगरा का किला और ताजमहल नीलगिरी और कंचनजंगा यूनेस्को की विरासत सूची में हमारे देश के 37 ऐतिहासिक स्थल और क्षेत्र शामिल है यूनेस्को ने 1971 में मैन एंड बायोस्फीयर कार्यक्रम प्रारंभ किया जिसके द्वारा पूरी दुनिया में जैव विविधता संरक्षण की नई अवधारणा प्रारंभ हुई भारत के 18 में से 11 बायोस्फीयर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख स्वतंत्र संस्थाएं और कार्यक्रम


Related Post :-

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

संयुक्त राष्ट्र संघ का इतिहास

आर्थिक और सामाजिक परिषद – (ECOSOC)

शंघाई सहयोग संगठन : संपूर्ण जानकारी

विजयलक्ष्मी पंडित जयंती 18 अगस्त

error: Content is protected !!
Don`t copy text!