Nobel prize|कब क्यों और किसको दिया

-नोबेल पुरस्कार 

-नोबेल पुरस्कार विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार में से एक है यह पुरस्कार प्रतिवर्ष शांति साहित्य भौतिकी रसायन शास्त्र चिकित्सा और अर्थशास्त्र सहित 6 क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को दिए जाते हैं अभी हाल ही में वर्ष 2019 के नोबेल पुरस्कार घोषित किए गए हैं रोजगार और निर्माण के इस अंक में नोबेल पुरस्कारों से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

– नोबेल पुरस्कारों की स्थापना

नोबेल पुरस्कारों की स्थापना वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत नामे के अनुसार की गई थी अल्फ्रेड ने अपनी वसीयत में अपने सारे पैसों का उपयोग करके पुरस्कारों की स्थापना की बात कही थी ।

-नोबेल फाउंडेशन

नोबेल फाउंडेशन की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा को पूरा करने के लिए 1900 में की गई थी इसका मुख्यालय स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में स्थित है । Nobel prize full detail in hindi

-कौन थे अलफ्रेड नोबेल

अलफ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1835 को स्टॉकहोम में हुआ था उन्होंने डायनामेंट नामक विस्फोटक का आविष्कार किया था इस अविष्कार ने उन्हें बहुत शोहरत और दौलत दी लेकिन इसके दुरुपयोग के चलते लोग उन्हें मौत का सौदागर बुलाने लगे थे इस बात से दुखी होकर उन्होंने अपनी वसीयत लिखकर अपनी संपत्ति का अधिकतर हिस्सा दान कर नोबेल पुरस्कार की स्थापना की इच्छा जताई 1896 में अल्फ्रेड की मृत्यु हुई ।

-पहली बार कब दिए गए पुरस्कार

पहली बार नोबेल पुरस्कार 1901 में भौतिकी रसायन शास्त्र चिकित्सा साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए गए थे 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार भौतिकी के क्षेत्र में विलहम कानरेड रोटजन केमिस्ट्री के क्षेत्र में हेनरिक्स बांट हाफ मेडिसिन के क्षेत्र में साहित्य के क्षेत्र में सूली प्रूधोंम और शांति के क्षेत्र में जीन हेनरी दूनान्तऔर फ्रेडरिक पिसी को दिया गया था। Nobel prize full detail in hindi

– गणित इंजीनियरिंग जीव विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार क्यों नहीं दिए जाते

नोबेल पुरस्कार सिर्फ उन्हीं क्षेत्र में दिए जाते हैं जिनका जिक्र अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में था अपनी वसीयत में भौतिकी रसायन चिकित्सा साहित्य और शांति सहित सिर्फ पांच क्षेत्र का उल्लेख पुरस्कार में किया था 1968 में अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की स्थापना की गई थी तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 1969 से पुरस्कार शुरू किए गए।

 

– नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करने वाली समितियां

द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस फिजिक्स केमिस्ट्री और अर्थशास्त्र के विजेताओं का चयन करती है कारोलिसका इंस्टिट्यूट स्वीडन मेडिसिन के विजेताओं का चयन करता है साहित्य पुरस्कार विजेताओं का चयन स्वीडिश अकादमी करती है नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं का चयन नार्वे की संसद द्वारा चुने गए पांच व्यक्तियों की एक समिति करती है । Nobel prize full detail in hindi

-नोबेल पुरस्कार

1901 से 2019 तक सभी क्षेत्रों में मिलाकर अभी तक कुल 597 बार नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं जिनमें 950 व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया गया है सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड मलाला यूसुफजई के नाम है उन्हें 17 वर्ष की उम्र में पुरस्कार से सम्मानित किया गया था नोबेल पुरस्कार जीतने वाला सबसे उम्रदराज व्यक्ति जॉन बी गुडएनफ है  97 वर्ष की उम्र में यह पुरस्कार मिला है अभी तक 54 महिलाएं नोबेल से सम्मानित हो चुकी है अभी तक सिर्फ चार व्यक्ति और 2 संगठन ही ऐसे हैं जिन्हें दो या दो से अधिक बार नोबेल पुरस्कार मिला है सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति के नाम है रेड क्रॉस को 1917 1944 और 1963 में 3 बार शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त की 1954 और 1981 में 2 बार शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जॉन बार्डिन एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें वर्ष 1956 और 1972 में दो बार भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है मैरी क्यूरी एकमात्र विजेता है जिन्हें 1903 में भौतिकी और 1911 में रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है एल पार्लिंग एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें 1954 में रसायन विज्ञान तथा 1962 में शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था फ्रेडरिक सेंगर एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें रसायन का नोबेल दो बार दिया गया है उन्हें 1958 और 1980 में यह पुरस्कार मिला था। Nobel prize full detail in hindi

– रसायन शास्त्र

अब तक रसायन शास्त्र के क्षेत्र में 111 बार नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं जिनमें 183 लोगों को सम्मानित किया गया है रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार 1916 1917 1919 1924 1933 1940,41 और 1942 में नहीं दिए सबसे कम उम्र में रसायनशास्त्र का नोबेल जीतने का रिकॉर्ड फेड्रिक जूलियट के नाम है उन्हें 35 वर्ष की उम्र में 1935 में पुरस्कार से सम्मानित किया गया था रसायनशास्त्र का नोबेल जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति गुडएनफ है जिन्हें 97 वर्ष वर्ष की उम्र में 2019 में पुरस्कार से सम्मानित किया गया है अभी तक सिर्फ 5 महिलाओं को रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है इनमें मैरी क्यूरी को 1911 जुलियट क्यूरी को 1935 क्रोफुट होजकीन 1964 एडा वोन्थ 2009 तथा फ्राँसिस एच एर्नोल्ड को 2018 में सम्मानित किया गया था।

– चिकित्सा

अब तक फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में 110 बार नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं इनमें 219 लोगों को सम्मानित किया गया है मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 1915 1916 1917 1918 1921 1925 1940 1941 और 1942 में नहीं दिए गए सबसे कम उम्र में फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड फ्रेडरिक बैटिंग के नाम है उन्हें यह पुरस्कार 32 वर्ष की उम्र में 1923 में दिया गया था मेडिसिन का नोबेल जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति पीटर राउस है उन्हें 87 वर्ष की उम्र में 1966 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था अभी तक सिर्फ 12 महिलाओं को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला है इनमें 1947 में में गेरटी कोरी 1977 में रोजलिन येलो 1983 में बारबरा मेक्लिटोक 1986 में रीता लेवी माटोलिनी 1988 में बी एलियन  1995 क्रिस्टियन नुसेलिन  2004 लिंडा बी बक 2008 में फ्रांस्वा सिनोसी 2009 में एलिजाबेथ एच ब्लेकबर्न और केरोल डब्ल्यू 2014 में ब्रिट मोजर तथा 2015 में तू यूयू को सम्मानित किया गया था । Nobel prize full detail in hindi

-भौतिकी

अब तक भौतिकी के क्षेत्र में 113 बार नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं जिनमें 212 लोगों को सम्मानित किया गया है भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 1916 1931 1934 1940 1941 और 1942 में नहीं दिए गए सबसे कम उम्र में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड लॉरेंस ब्रेग के नाम है उन्हें यह पुरस्कार 25 वर्ष की उम्र में 1915 में दिया गया था भौतिकी का नोबेल जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति आर्थर स्किन है उन्हें 96 वर्ष की उम्र में 2018 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया अभी तक सिर्फ 3 महिलाओं को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है इनमें 1903 में मेरी क्यूरी 1963 में मारिया गोएपरट तथा 2018 में डोना स्ट्रीकलैंडको सम्मानित किया गया है ।

-साहित्य

अब तक साहित्य के क्षेत्र में 112 बार नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं जिनमें 116 लोगों को सम्मानित किया गया है साहित्य में नोबेल पुरस्कार 1914 1918 1935 1940 1941 1942 और 1943 में नहीं दिए गए सबसे कम उम्र में साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड रुडयार्ड किपलिंग के नाम है उन्हें यह पुरस्कार 1907 में दिया गया था उस समय उनकी उम्र 41 वर्ष थी साहित्य का नोबेल जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति डोरिस लेसिंग है उन्हें 88 वर्ष की उम्र में 2007 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था अभी तक सिर्फ 15 महिलाओं को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है इनमे 1909 में सेल्मा लेगलाफ़ 1926 में ग्राजिया 1928 में सिग्रिड अनसेट 1938 में पर्ल बक 1945 में गैब्रिएला मिस्ट्रल 1966 में नेल्ली साच 1991 में नादीन गॉर्डमिर 1993 में टोनी मॉरिसन 1996 विसलावा सिर्बोस्का 2004 में एल्फ्रेड जेलायन 2007 में डोरिस लेसिंग 2009 में हर्ट मुलर 2013 में एलिस मुनरो 2015 में स्वेतलाना अलेक्सिबिथ तथा 2018 में ओल्गा टोकरजुक को सम्मानित किया गया। Nobel prize full detail in hindi

 

-शांति

अब तक शान्ति के क्षेत्र में 100 बार नोबेल पुरस्कार दिया गया है जिनमे 131 विजेताओं को सम्मानित किया गया है इन विजेता में 107 व्यक्ति और 24 संगठन शामिल हैं शान्ति के नोबेल पुरस्कार 1914 1915 1916 1918 1923 1924 1928 1932 1939 1940 1941 1942 1943 1948 1955 1956 1966 1967 और 1972 में नही दिए गए सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड मलाला यूसुफजई के नाम है उन्हें यह पुरस्कार 17 वर्ष की उम्र में 2014 में दिया गया था शांति का नोबेल जितने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति जोसेफ रोटबलेट हैं उन्हें 87 वर्ष की उम्र में 1995 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था अभी तक 17 महिलाओं को शांति का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है इनमे 1905 में वान सूटनर 1931 में जेन ऐडम्स 1946 में एमिली ग्रीन बालच् 1976 में बेट्टी विलियम्स 1976 में मैरीड कोरीगन 1979 में मदर टेरेसा 1982 में अल्वा मायर्डल 1991 में आंग सु की 1992 में रिगोबर्टा मेंचू तुम 1997 में जोड़ी विलियम्स 2003 शिरीन एबादी 2004 में बांगारी मथाई 2011 एलेन जोनसन सलिफ़ 2011 में लेमाह गांधी 2011 में त्वककोल कर्मन 2014 में मलाला यूसुफजई तथा 2018 में नादिया मुराद शामिल हैं। Nobel prize full detail in hindi

-महात्मा गांधी को क्यों नहीं मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

बीसवीं शताब्दी में अहिंसा के सबसे मजबूत प्रतीकों में से एक महात्मा गांधी जिनके विचार समय के साथ और भी प्रासंगिक होते जा रहे हैं उनको 1937 1938 1939 1947 में नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था और जनवरी 1948 में उनकी हत्या कर दी गई गांधीजी नोबेल से सम्मानित नहीं हो सके क्योंकि मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाते थे नार्वे नोबेल पुरस्कार समिति ने उस वर्ष किसी को पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया था समिति के अनुसार 1948 में पुरस्कार के लिए कोई उपयुक्त जीवित उम्मीदवार नहीं था ।

-अर्थशास्त्र

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 1969 से पुरस्कार दिए जा रहे हैं तब से लेकर अब तक 51 बार यह पुरस्कार दिए जा चुके हैं जिनमें 84 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है सबसे कम उम्र में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड एस्थर डफ्लो के नाम है उन्हें यह पुरस्कार 46 वर्ष की उम्र में 2019 में दिया गया है अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति लियोनिद हरविकेज है उन्हें 90 वर्ष की उम्र में 2007 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था अभी तक सिर्फ 2 महिलाओं को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है इनमें 2009 एलिमार ऑस्ट्रोम तथा 2019 एस्थर डफ़्लो शामिल है ।

-भारतीय और भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता

अभी तक भारतीय और भारतीय मूल के 10 लोगों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है रविंद्र नाथ ठाकुर नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय उन्हें 1913 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार गीतांजलि के लिए दिया गया था सर सी वी रमन को 1930 में भौतिकी का नोबेल किया गया भारतीय-अमेरिकी हरगोविंद खुराना को 1968 में मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार दिया गया था मदर टेरेसा को 1979 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था भारतीय-अमेरिकी सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को 1983 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था भारतीय ब्रिटिश अमरत्य सेन को 1998 में अर्थशास्त्र का नोबेल मिला था भारतीय मूल के लेखक वीएस नायपॉल को 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था भारतीय ब्रिटिश वेंकटरमन रामाकृष्णन को 2009 में रसायनशास्त्र का नोबेल मिला था कैलाश सत्यार्थी को 2014 में शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को 2019 में अर्थशास्त्र का नोबेल दिया गया। Nobel prize full detail in hindi

– वर्ष 2019 के Nobel prize विजेता

  • – चिकित्सा विलियम जी केलिन सर पीटर जे रेटकलिफ औऱ ग्रेग एल सेमेंजा।
  • – भौतिकी-जेम्स पीवल्स मिशेल मेयर और डीडीएर क्युलोज।
  • -रसायन जॉन थी गुडएनफ एम स्टेनली बिर्टिंगम और अकीरा योशिनी।
  • –  साहित्य पीटर हेडके।
  • -अर्थशास्त्र अभिजीत बनर्जी एस्थर डफ़्लो और माइकल क्रेमर।
  • – शांति अबी अहमद। Nobel prize full detail in hindi

– वर्ष 2020 के Nobel prize विजेता

– भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2020 (discovery of the hepatitis C virus)

  • Harvey J. Alter
  • Michael Houghton
  • Charles M. Rice

रसायन नोबेल पुरस्कार 2020 (improved understanding of the universe, including work on black holes)

  • Roger Penrose
  • Reinhard Genzel
  • Andrea Ghez received

साहित्‍य नोबेल पुरस्कार 2020 (“for her unmistakable poetic voice that with austere beauty makes individual existence universal.”)

 Louise Glück, one of America’s most celebrated poets

शांति नोबेल पुरस्कार 2020 

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ (World Food Programme)

अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार 2020 

  • पॉल मिल्ग्रोम
  • रॉबर्ट विल्सन

मेडिसिन का नोबेल

हेपेटाइटिस C वायरस की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2020 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार मिला है

  • माइकल हाउटन (Michael Houghton)
  • हार्वे अल्‍टर (Harvey Alter)
  • चार्ल्‍स राइस ( Charles Rice)

अगर आप इस साल के नोबेल पुरस्कारों के हस्तलिखित नोट्स चाहते हैं तो यह पीडीएफ डाउनलोड करें

 

Related Post

कला और साहित्य के क्षेत्र की प्रमुख​ अकादमियां व पुरस्कार

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Don`t copy text!