MPPSC मुख्य परीक्षा (Mains) सिलेबस 2022 PDF

स्वागत है दोस्तों UPSC IAS GURU .COM वेबसाइट पर पिछली पोस्ट में हमने आपको मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रारंभिक प्रश्न पत्र के पाठ्यक्रम के बारे में बताया था। इस पोस्ट में हम आपको मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के की मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताएंगे और साथ ही आपको PDF भी मुहैया कराएंगे

MPPSC Mains Syllabus

-प्रथम प्रश्नपत्र MPPSC 2022 Mains General Studies-I

खंड (अ) इतिहास (इतिहास और संस्कृति)

ईकाई-1

-भारतीय इतिहास 

-भारत का राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास, हड़प्पा सभ्यता से 10 वीं शताब्दी तक।

– इकाई 2 

-11वीं से 18 वीं शताब्दी तक भारत का राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास ।

-मुगल शासक और उनका प्रशासन मिश्रित संस्कृति का उदय।

-ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था और समाज पर प्रभाव।

-इकाई 3 

-ब्रिटिश उपनिवेश के प्रति भारतीयों की प्रतिक्रिया: कृषक और आदिवासियों का विरोध, प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय पुनर्जागरण: स्वतंत्रता आंदोलन और इसकी नेतृत्वकर्ता।

– गणतंत्र के रूप में भारत का उदय, राज्यों का पुनर्गठन, मध्य प्रदेश का गठन, स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात के प्रमुख घटनाएं।

– इकाई 4

– मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता आंदोलन। वर्तमान मध्य प्रदेश की भौगोलिक संदर्भ में।

– भारतीय सांस्कृतिक विरासत (मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ में) : प्राचीन काल से आधुनिक काल तक विभिन्न कला प्रारूप, साहित्य, और वास्तुकला के प्रमुख पक्ष।

-मध्यप्रदेश में विश्व धरोहर स्थल और पर्यटन।

-इकाई 5

– मध्यप्रदेश की प्रमुख रियासतें : गोंडवाना, बुंदेली, बघेली, होलकर, सिंधिया और भोपाल रियासत प्रारंभ से स्वतंत्रता प्राप्ति तक।

– प्रथम प्रश्न पत्र (खंड ब) भूगोल

– इकाई 1 विश्व का भूगोल

– प्रमुख भौतिक लक्षण: पर्वत, पठार, मैदान, नदिया झीलें और हिमनद।

– प्रमुख भौगोलिक घटनाएं: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी क्रिया, चक्रवात।

– विश्व की जलवायु: जलवायु और ऋतु, वर्षा का वितरण और जलवायु प्रदेश, जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभाव।

– इकाई 2 भारत का भूगोल

– प्रमुख भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मैदान, नदिया, झीले और हिमनद।

– भारत के भू आकृतिक प्रदेश।

जलवायु: मानसून की उत्पत्ति, अल-नीनो जलवायु और वर्षा का वितरण और जलवायु प्रदेश।

– प्राकृतिक संसाधन प्रकार और उपयोग, जल, वन, मृदा, शैल और खनिज।

-जनसंख्या: वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, साक्षरता, प्रवास, ग्रामीण और नगरीय जनसंख्या।

-खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित उद्योग: संभावनाएं और महत्व। उद्योगों का स्थानीयकरण, उनकी पूर्ववर्ती और अग्रवर्ती आवश्यकताएं मांग पूर्ति श्रृंखला प्रबंधन।

– इकाई 3 मध्य प्रदेश का भूगोल

-प्रमुख भू आकारिकी प्रदेश, नर्मदा घाटी और मालवा पठार की विशेष संदर्भ में। प्राकृतिक वनस्पति और जल वायु मृदा।

-मृदा के भौतिक, रासायनिक और जैविक गुण, मृदा प्रसंस्करण और मृदा निर्माण, मृदा क्षरण और ह्रास की समस्याएं। समस्या ग्रस्त मृदा और उसके परिष्कार के तरीके। जल ग्रहण आधार पर मृदा संरक्षण नियोजन।

– खनिज और ऊर्जा संसाधन: प्रकार, वितरण और उपयोग।

– प्रमुख उद्योग: कृषि उत्पादन, वन और खनिज आधारित उद्योग।

– राज्य की जनजातियां: आपदा ग्रस्त जनजातियों की विशिष्ट संदर्भ में।

– इकाई 4 -जल और आपदा प्रबंधन

– पेयजल: आपूर्ति, जल की अशुद्धि के कारण और गुणवत्ता प्रबंधन।

– जल प्रबंधन

-भूजल और जल संग्रहण।

प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएं, आपदा प्रबंधन की अवधारणा और विस्तार की संभावनाएं, विशिष्ट खतरे और उनका शमन।

– सामुदायिक योजना: संसाधन मानचित्रण, राहत और पुनर्वास, निरोधक और प्रशासनिक उपाय, सुरक्षित निर्माण और जीवन रक्षा हेतु दक्षता।

-इकाई 5- भूगोल की आधुनिक तकनीक

– सुदूर संवेदन: सिद्धांत, विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम, घटक, उपग्रहों के प्रकार, सुदूर संवेदन का उपयोग।

-जीआईएस घटक और उपाय।

-जीपीएस (भौगोलिक पोजिशनिंग सिस्टम) आधारभूत संकल्पना और उपयोग।

MPPSC 2022 Mains General Studies-II द्वितीय प्रश्न पत्र

(खंड अ) प्रश्नपत्र दो

संविधान, शासन व्यवस्था, राजनीतिक और प्रशासनिक संरचना।

– इकाई 1 – भारतीय संविधान : – निर्माण, विशेषताएं, मूल ढांचा और प्रमुख संशोधन।

– वैचारिक तत्व :- उद्देशिका, मूल अधिकार, राज्य के नीति निदेशक तत्व, मूल कर्तव्य।

-संघवाद केंद्र :- राज्य संबंध, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, न्यायिक पुनरावलोकन, न्यायिक सक्रियता, लोक अदालत और जनहित याचिका।

– इकाई दो -भारत निर्वाचन आयोग, नियंत्रक और महालेखा परीक्षक, संघ लोक सेवा आयोग, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग और नीति आयोग।

– भारतीय राजनीति में जाति, धर्म, भाषा और लिंग की भूमिका, भारतीय राजनीति में राजनीतिक दल और व्यवहार, सिविल सोसायटी और जन आंदोलन राष्ट्रीय अखंडता।

-इकाई 3– संविधान के 73वें 74वें संशोधन के संदर्भ में भागीदारी और स्थानीय शासन।

– जवाबदेही और अधिकार :- प्रतिस्पर्धा आयोग, उपभोक्ता फोरम, सूचना आयोग, मानव अधिकार आयोग, केंद्रीय सतर्कता आयोग।

– लोकतंत्र की विशेषताएं :- राजनीतिक प्रतिनिधित्व, निर्णय प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी।

– समुदाय आधारित संगठन (CBO), गैर सरकारी संगठन(NGO) और स्वयं सहायता समूह(SHG)।

-मीडिया की भूमिका और समस्याएं इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट ऑफ सोशल मीडिया।

-इकाई 4 – भारतीय राजनीतिक विचारक कौटिल्य, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, राम मनोहर लोहिया, डॉक्टर बी आर अंबेडकर, दीनदयाल उपाध्याय, जयप्रकाश नारायण।

-ईकाई 5 –  प्रशासन और प्रबंधन अर्थ प्रकृति और महत्व और विकासशील समाज में लोक प्रशासन की भूमिका एक विषय के रूप में लोक प्रशासन का विकास नवीन लोक प्रशासन के सिद्धांत ।

-अवधारणा-शक्ति सत्ताधारी उत्तरदायित्व प्रत्यायोजन ।

-संगठन के सिद्धांत पदसोपान नियंत्रण का क्षेत्र और आदेश की एकता।-लोक प्रबन्धन के नवीन आयाम परिवर्तन का प्रबंधन और विकास प्रशासन।

-द्वितीय प्रश्न पत्र खंड (ब)

– अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र

इकाई-1 -भारत में कृषि उद्योग और सेवा क्षेत्र के मुद्दे और पहल।

– भारत में राष्ट्रीय आय की गणना।

– भारतीय रिजर्व बैंक और व्यापारिक बैंकों की कार्य वित्तीय समावेशन मौद्रिक नीति।

– अच्छी कर प्रणाली की विशेषताएं, प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर, सब्सिडी, नगद लेनदेन, राजकोषीय नीति।

-लोक वितरण प्रणाली, भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान प्रवृत्तियां और चुनौतियां, गरीबी, बेरोजगारी और क्षेत्रीय असंतुलन।

– भारत का अंतरराष्ट्रीय व्यापार और भुगतान संतुलन, विदेशी पूंजी की भूमिका, बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, आयात निर्यात नीति, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक, विश्व व्यापार संगठन, आसियान, ओपेक।

इकाई-2 -मध्यप्रदेश के संदर्भ में प्रमुख फसलें, कृषि जोत क्षेत्र और फसल प्रतिरूप फसलों के उत्पादन और वितरण का भौतिक और सामाजिक पर्यावरण प्रभाव और खाद्य और आपूर्ति से जुड़े मुद्दे, कृषि के तरीके, उद्यानिकी, मुर्गी पालन, डेरी, मछली और पशु पालन आदि के मुद्दे और समस्याएं।

-कृषि उत्पादन, परिवहन, भंडारण और वितरण से संबंधित समस्याएं और चुनौतियां, कृषि की कल्याणकारी योजनाएं, सेवा क्षेत्र का योगदान।

-मध्य प्रदेश का आधारभूत ढांचा और संसाधन।

– मध्य प्रदेश का जननांकी परिदृश्य और मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव।

– औद्योगिक क्षेत्र समृद्धि प्रवृतियां और चुनौतियां।

-कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता, मानव संसाधन, नियोजन और उत्पादकता रोजगार के विभिन्न चरण।

इकाई -3 मानव संसाधन विकास :- शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी और चिकित्सीय शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा की गुणवत्ता, बालिकाओं की शिक्षा, समाजिक मुद्दे और उनके कल्याणकारी कार्यक्रम।

– निशक्त वर्ग, वृद्धजन, बालक, महिलाएं, समाज के वंचित वर्ग विकास परियोजनाओं के फल स्वरुप विस्थापित वर्ग।

इकाई -4  -सामाजिक समरसता के घटक सभ्यता और संस्कृति की अवधारणा, भारतीय संस्कृति की विशेषताएं, संस्कार विविध संदर्भ।

वर्ण व्यवस्था, आश्रम, पुरुषार्थ, धर्म का समाज पर प्रभाव, विवाह की पद्धतियां।

– सामुदायिक विकास कार्यक्रम, प्रसार, शिक्षा, पंचायती राज, समाज, सामुदायिक विकास में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका, स्वयंसेवक क्षेत्र में ग्रामीण विकास की नवीन प्रवृतियां कुटुंब न्यायालय।

 इकाई -5 -जनसंख्या और स्वास्थ्य समस्याएं, स्वास्थ्य शिक्षा और सशक्तिकरण परिवार कल्याण कार्यक्रम जनसंख्या नियंत्रण।

-मध्यप्रदेश में जन जातियों की स्थिति, सामाजिक, रीति रिवाज, मान्यताएं, विवाह, नातेदारी, धार्मिक विश्वास और परंपराएं जनजातियों में प्रचलित पर्व और उत्सव।

– महिला शिक्षा, परिवारिक, स्वास्थ्य, जन्म, मृत्यु, कुपोषण के कारण और प्रभाव पूरक पोषक हेतु शासकीय कार्यक्रमों के क्षेत्र में तकनीकी, प्रतिरक्षण, संक्रामक और असंक्रामक बीमारियों के उपचार।

 MPPSC 2022 Mains General Studies-III तृतीय प्रश्न पत्र

विज्ञान और तकनीकी 

इकाई -1 – कार्य बल और ऊर्जा, गुरुत्वाकर्षण बल, घर्षण, वायुमंडलीय दबाव और कार्य।

– इकाइयां और माप, दैनिक जीवन के उदाहरण।

-गति वेग त्वरण।

– ध्वनि परिभाषा, प्रचार का माध्यम से श्रव्य और अश्रव्य ध्वनि शोर और संगीत ध्वनि संबंधित शब्दावली, आयाम, तरंग, लंबाई, कंपन की आवृत्ति।

-विद्युत, विभिन्न प्रकार की सैल परिपथ।

– चुंबक गुण, कृत्रिम चुंबक का निर्माण और उपयोग।

– प्रकाश, परावर्तन, अपवर्तन, दर्पण और लेंस प्रतिबिंब निर्माण।

-उष्मा, ताप मापन, थर्मामीटर, उष्मा का रूपांतरण ।

इकाई -2 – तत्व, यौगिक और मिश्रण परिभाषा, रासायनिक प्रतीक, गुण, पृथ्वी पर उपलब्धता।

-पदार्थ, धातु और अधातु , आवर्त सारणी।

-परमाणु :- परमाणु संरचना, संयोजकता, परमाणु संलयन और क्षार और लवण PH मान, सूचक।

-भौतिक और रासायनिक परिवर्तन।

– दैनिक जीवन में रसायन।

 इकाई -3 -सूक्ष्म जीव और जैविक कृषि।

– कोशिका संरचना और कार्य, जंतुओं और पौधे का वर्गीकरण।

– पौधों, पशु और मनुष्य में पोषण संतुलित आहार, विटामिन, हीनता जन्य रोग, हारमोंस, मानव शरीर के अंग संरचना और कार्य प्रणाली।

– जीवों में श्वसन।

– पशु और पौधों में परिसंचरण।

– पशु और पौधों में प्रजनन।

– स्वास्थ्य स्वास्थ्य और बीमारी।

 इकाई -4 -कंप्यूटर के प्रकार, विशेषताएं और जनरेशन।

-मेमोरी इनपुट और आउटपुट डिवाइस, स्टोरेज डिवाइसेज, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के उपयोग।

– कंप्यूटर की भाषाएं, कंपाइलर, ट्रांसलेटर, इंटरप्रेटर, असेंबलर,- इंटरनेट और ई-मेल सोशल मीडिया, e-governance विभिन्न उपयोगी पोर्टल और साइट और वेबपेजेस।

 इकाई -5 – संख्याएं और प्रकार, इकाई, मापन की विधियां, समीकरण और गुणनखंड, लाभ हानि, प्रतिशत, साधारण और चक्र विधि ब्याज, अनुपात समानुपात।

– सांख्यकी, प्रायिकता, केंद्रीय प्रवृत्ति, माध्य माध्यिका, और बहुलक माप प्रदर्श के प्रकार।

 इकाई- 6 -संक्रामक रोग और उनकी रोकथाम।

– राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम।

– आयुष चिकित्सा पद्धति, आयुर्वेद, योग, युनानी, सिद्धा, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की प्रारंभिक जानकारी।

-केंद्र और राज्य शासन की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी कल्याणकारी योजनाएं ।

-केंद्र और राज्य शासन की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संगठन।

-मानव जीवन पर  विकास के प्रभाव, स्वदेशी प्रौद्योगिकी की सीमाएं, रिमोट सेंसिंग का इतिहास, भारत में रिमोट सेंसिंग।

-भारतीय अंतरिक्ष :- अनुसंधान संगठन, राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र इंदौर मध्य प्रदेश, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई, टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान मुंबई, राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला तिरुपति ,तरल प्रोदन प्रणाली केंद्र बेंगलुरु, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद , इंडियन स्पेस नेटवर्क बेंगलुरु , इंडियन स्पेस साइंस सेंटर बेंगलुरु, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुअनंतपुरम, भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी संस्थान तिरुवंतपुरम, राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र हैदराबाद, भारतीय सुदूर संवेदी संस्थान देहरादून इन स्थानों की सामान्य जानकारी। MPPSC Mains Syllabus pdf in hindi

– भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान की पीढ़ियां।

-जैव प्रौद्योगिकी परिभाषा, स्वास्थ्य और चिकित्सा, कृषि, पशुपालन उद्योग और पर्यावरण जैसे क्षेत्र में उपयोग।

– क्लोंस, रोबोट्स और कृत्रिम बुद्धिमता

बौद्धिक संपदा के अधिकार

– विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीयों का योगदान चंद्रशेखर वेंकटरमन, हरगोविंद खुराना, जगदीश चंद्र बसु ,होमी जहांगीर भाभा, विक्रम साराभाई, एपीजे अब्दुल कलाम, सत्येंद्र नाथ बोस, प्रफुल्ल चंद्र राय।

-विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

इकाई -8 -ऊर्जा के पारंपरिक और गैर पारंपरिक स्त्रोत ,अर्थ, परिभाषा उदाहरण और अंतर।

– ऊर्जा दक्षता, ऊर्जा प्रबंधन, संगठनात्मक एकीकरण, परिचालन कार्यों में ऊर्जा प्रबंधन, ऊर्जा क्रय उत्पादन, उत्पादन योजना और नियंत्रण रखरखाव।

– उर्जा रणनीति से संबंधित मुद्दे और चुनौतियां, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाएं।

-सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, महासागरीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा, बायोमास ऊर्जा जैव इंधन आदि।

 इकाई- 9 -पर्यावरण की परिभाषा क्षेत्र और आयाम, भौतिक, आर्थिक, संस्कृतिक, शैक्षिक मनोवैज्ञानिक आदि । MPPSC Mains Syllabus pdf in hindi

-भारतीय संदर्भ में पर्यावरण की अवधारणा, आधुनिक विश्व में पर्यावरण की अवधारणा, मानव गतिविधियों का पर्यावरण पर प्रभाव, पर्यावरण से संबंधित नैतिकता और मूल जैव विविधता, पर्यावरण प्रदूषण, पर्यावरण परिवर्तन, पर्यावरण से संबंधित समस्याएं और चुनौतियां।

– पर्यावरणीय क्षरण के कारण और प्रभाव, पर्यावरण शिक्षा, सार्वजनिक और जन जागरूकता के कार्यक्रम, पर्यावरण शिक्षा और उसका स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंध।

– पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी, ऊर्जा का संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के संवैधानिक प्रावधान पर्यावरण संरक्षण नीतियां और नियामक ढांचा ।

इकाई -10 -भूगर्भशास्त्र की परिभाषा और महत्व, पृथ्वी, भूपर्पटी, मैंटल, कोर, स्थलमंडल, जलमंडल।

-पृथ्वी की उत्पत्ति और भूवैज्ञानिक समय सारणी, शैल, परिभाषा, प्रकार, आग्नेय, अवसादी, कायांतरित शैल, खनिज और अयस्क, जीवाश्म, अपरदन, मृदा निर्माण, भूमिगत जल, प्राकृतिक कोयला, प्राकृतिक तेल और गैस।

 MPPSC 2022 Mains General Studies-IV चतुर्थ प्रश्न पत्र

दर्शन शास्त्र मनोविज्ञान लोक प्रशासन 

इकाई -1 -दार्शनिक विचारक :- समाज सुधारक सुकरात, प्लेटो ,अरस्तु, महावीर, बुद्ध ,आचार्य शंकर,गुरु नानक, कबीर, तुलसीदास, रविंद्र नाथ टैगोर, सावित्रीबाई फुले, स्वामी दयानंद सरस्वती , स्वामी विवेकानंद, महृषि अरविंद और सर्वपल्ली राधाकृष्णन।

इकाई -2 -मनोवृति विषय :- वस्तु, तत्व ,कार्य ,मनोवृति का निर्माण, मनोवृति परिवर्तन, प्रबोधक, संप्रेषण, पूर्वाग्रह तथा विभेद, भारतीय संदर्भ में रूढ़िवादिता।

– अभिक्षमता और लोकसेवा हेतु आधारभूत योग्यताएं, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, वस्तुनिष्ठता, लोक सेवा के प्रति समर्पण समानुभूति  और कमजोर वर्गों के प्रति संवेदना।

– सांवेगिक बुद्धि, अवधारणा, प्रशासन शासन में इसकी उपयोगिता और अनुप्रयोग।

– व्यक्तिगत भिन्नता ।

इकाई -3 – मानवीय आवश्यकताएं और अभिप्रेरणा, लोक प्रशासन में नैतिक सद्गुण और मूल्य, प्रशासन में नैतिक तत्व, सत्य निष्ठा, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता, नैतिक तर्क और नैतिक दुविधा तथा नैतिक मार्गदर्शन के रूप में अंतर आत्मा, लोक सेवकों हेतु आचरण संहिता शासन उच्च मूल्यों का पालन।

 इकाई -4 -भ्रष्टाचार :- भ्रष्टाचार के प्रकार और कारण, भ्रष्टाचार का प्रभाव, भ्रष्टाचार को कम करने के उपाय, समाज, सूचना तंत्र, परिवार की भूमिका, भ्रष्टाचार पर राष्ट्र संघ की घोषणा, भ्रष्टाचार का मापन, ट्रांसपेरेंसी, लोकपाल और लोकायुक्त ।

इकाई -5  -केस स्टडीज के पाठ्यक्रम में शामिल विषयों पर आधारित।

 MPPSC 2022 Mains General Studies- V पंचम प्रश्न पत्र

सामान्य हिंदी और व्याकरण कुल अंक- 200 इस प्रश्न पत्र का स्तर स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के समकक्ष होगा इसका उद्देश्य उम्मीदवार की पढ़ने और समझने भाषा की क्षमता लेखन की योग्यता और हिंदी में स्पष्ट तथा सही विचार व्यक्त करने की क्षमता का मूल्यांकन करना है सामान्यता निम्न विषय सामग्री पर प्रश्न पूछे जाएंगे नए पाठ्यक्रम के अनुसार MPPSC Mains Syllabus pdf in hindi

– लघु उत्तरीय प्रश्न – निर्धारित संपूर्ण पाठ्यक्रम के अंतर्गत ही पूछे जाएंगे।

-अलंकार, शब्दालंकार,अनुप्रास, यमक, शैलेश, अर्थालंकार, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा।

-अनुवाद वाक्यो का हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी ।

-संधि और समास विराम चिन्ह।

– प्रारंभिक व्याकरण और शब्दावली प्रत्येक 2 अंक।

– प्रशासनिक परिभाषिक शब्दावली हिंदी अंग्रेजी।

-मुहावरे और कहावतें ।

-विलोम शब्द।

-अनेक शब्दों के लिए एक शब्द।

– तत्सम और तद्भव शब्द।

– पर्यायवाची शब्द मानक शब्दावली।

– अपठित गद्यांश – पल्लवन रेखांकित अथवा दी गयी पंक्तियों के भाव पल्लवन।

-संक्षेपण -गद्यांश का एक तिहाई शब्दो मे।

–  MPPSC 2022 Mains General Studies- VI पंचम प्रश्न पत्र

षष्ठ प्रश्नपत्र पत्र हिंदी निबंध और प्रारूप लेखन नए पाठ्यक्रम के अनुसार।

– प्रथम निबंध लगभग 1000 शब्दों में निम्न क्षेत्रों से निबंध पूछा जा सकता है जैसे पर्यावरण, विज्ञान, धर्म अध्यात्म, शिक्षा में गुणवत्ता ,आधुनिकीकरण, भूमंडलीकरण, उदारीकरण, कृत्रिम बुद्धिमता, परंपरागत खेल, सांस्कृतिक विरासत सभ्यता और संस्कृति ,योग और स्वास्थ्य e-marketing, ई-कॉमर्स, नेतृत्व और विकास, सुशासन, नौकरशाही ,जनजातीय विकास, राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक जीवन, सामाजिक सरोकार ,नवीकरणीय ऊर्जा, सतत विकास, लक्ष्य मादक पदार्थों का सेवन और दुष्प्रभाव, घरेलू हिंसा बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे (लगभग 1000 शब्दों में अंक 50)

द्वितीय निबंध- समस्याएं और निदान लगभग 500 शब्दों में अंक -25।

-प्रारूप लेखन -शासकीय और अर्ध शासकीय पत्र, परिपत्र ,प्रपत्र, विज्ञापन, आदेश ,अनुस्मारक, प्रतिवेदन ,रिपोर्ट राइटिंग, अधिसूचना, नोटिफिकेशन लेखन आदि। (लगभग -250 शब्द (कोई-2) अंक-25।

Related Post :

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) सिलेबस 2022 PDF

UPSC, MPPSC GS Paper 1 notes गुफाएं

MPPSC में अच्छे मार्क्स के लिए बनाएं खास रणनीति

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा MPPSC तैयारी हेतु महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची

error: Content is protected !!
Don`t copy text!