सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिनों की सूची

list of important days and dates national and international days in hindi mahatvapurn diwas

सरकारी एग्जाम में पूछे जाने वाले सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिनों की सूची

दोस्तों साल भर में अनेक दिवस आते हैं जोकि लगभग सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पूछे या जुड़े हुए होते हैं, कुछ परीक्षाओं में इन पर सीधे सवाल पूछ लिए जाते हैं जैसे SSC CGL, CHSL, MTS या RRB JE, RRB NTPC परीक्षा, आमतौर पर 1 या 2 प्रश्न महत्वपूर्ण दिनों से पूछे जा सकते हैं। ऐसे ही साल भर के सभी महत्वपूर्ण दिन को इस पोस्ट में हमने आपके लिए संग्रहित किया है जिससे आपको सभी महत्वपूर्ण दिवस एक ही पोस्ट में एक ही जगह बड़ी आसानी से मिल जाए इससे आपकी बहुत मदद होगी, क्योंकि इंटरनेट पर मौजूद अधिकतर वेबसाइटों पर यह दिवस प्रत्येक माह के हिसाब से दिए हुए हैं या फिर अगर किसी वेबसाइट पर साल भर के दिवस मौजूद हैं तो वहां पर बहुत सारे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिनों की सूची को उन्होंने अपनी पोस्ट में जोड़ा ही नहीं है इसलिए यह लेख आपको परीक्षा की तैयारी के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण तिथियों के लिए समर्पित है।

इसके साथ ही जहां पर जरूरी हो वहां पर हमने आपको महत्वपूर्ण तिथियों का कारण, थीम, स्थापना, साल आदि को भी इस पोस्ट में शामिल किया है, साथ ही साथ अगर आप किसी दिवस के बारे में महत्वपूर्ण और विस्तार से जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट में दी हुई लिंक को पर जाकर आप उन पोस्टों को विस्तार पूर्वक पढ़ सकते हैं जोकि आपको यूपीएससी की परीक्षा में जरूर मदद करेंगे।

पोस्ट थोड़ी बड़ी है लेकिन यकीन मानिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपको किसी और वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

दिन एवं तिथिदिवस
टिप्पणी
4 जनवरीविश्व ब्रेल दिवस
9 जनवरीप्रवासी भारतीय दिवस(लगभग 20 वर्ष वर्षों से के विदेश प्रवास के पश्चात महात्मा गांधी 1915 में 9 जनवरी को स्वदेश लौटे थे इस उपलक्ष में 2003 से प्रतिवर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।)
10 जनवरीविश्व हिंदी दिवस
थल सेना दिवस
विश्व हास्य दिवस
(पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में 10 से 14 जनवरी 1975 को आयोजित किया था इस उपलक्ष में 2003 से प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने का निर्णय विदेश मंत्रालय ने 2006 में किया था।)
11 जनवरीपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि
12 जनवरी युवा दिवसस्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस
15 जनवरीथल सेना दिवस
पोंगल
मकर संक्रांति
(थल सेना दिवस – फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने 1949 में अंग्रेजों से इस दिन सेना का पदभार संभाला।)
21 जनवरीत्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर के स्थापना दिवस
23 जनवरीनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
24 जनवरीराष्ट्रीय बालिका दिवस(कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुर्तियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का फैसला वर्ष 2009 में किया था ऐसा पहला दिवस 2009 में मनाया गया था) इस दिन श्रीमती इंदिरा गाँधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। श्रीमती इन्दिरा गाँधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं।
24 जनवरीउत्तर प्रदेश दिवस(1950 में 24 जनवरी को तत्कालीन ‘यूनाइटेड प्रविस’ का नामकरण उत्तर प्रदेश किया था इसी परिप्रेक्ष्य में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाने का निर्णय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने 3 मई 2017 को किया था।)
25 जनवरीहिमाचल दिवस(देश के 98 राज्य के रूप में हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 को अस्तित्व में आया था।)
25 जनवरीराष्ट्रीय मतदाता दिवस
अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, भारत पर्यटन दिवस
मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में घोषित किया था ऐसा पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2011 को देश भर में मनाया गया था।
26 जनवरीभारत का गणतंत्र दिवस, ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवसविश्व सीमा शुल्क संगठन की स्थापना 26 जनवरी, 1952 को ब्रुसेल्स, बेल्जियम  में हुई थी इस उपलब्ध में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है।
27 जनवरीअंतर्राष्ट्रीय प्रलय दिवसविध्वस के शिकार लोगों की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र दिवस (सबसे बड़ा नाजी मौत शिविर, ऑशविट्ज़- बिरकेनौ को 27 जनवरी, 1945 को सोवियत सैनिकों ने आजाद कराया था।)
28 जनवरीलाला लाजपत राय की जयंती

29 जनवरीडेटा संरक्षण दिवस
30 जनवरीराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस),
कुष्ठ निवारण दिवस
फरवरी के महत्वपूर्ण दिन
1 फरवरीभारतीय तटरक्षक दिवस
2 फरवरीविश्व आर्द्रभूमि दिवस
4  फरवरीश्रीलंका का स्वतंत्रता दिवस
4  फरवरीविश्व कैंसर दिवस
10 फरवरीनेशनल डिवर्मिंग डे(10 फरवरी को प्रतिदिन विश्व बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सन में 30 दिसंबर 2018 को किया गया था तदनुरूप ऐसा पहला दिवस 10 फरवरी, 2019 को मनाया गया था।)
11 फरवरीइंटरनेट सुरक्षा दिवस
12 फरवरीराष्ट्रीय उत्पादकता दिवस,
अब्राहम लिंकन का जन्मदिन
13 फरवरीविश्व रेडियो दिवसएक माध्यम के रूप में रेडियो की महत्ता को स्वीकार करते हुए 13 फरवरी को रेडियो दिवस के रूप में मनाने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र महासभा के 36 वचन में 3 नवंबर 2011 को किया गया था।
13 फरवरीसरोजिनी नायडू जयंती
14 फरवरीवैलेंटाइन दिवस
18 फरवरीताज महोत्सव
20 फरवरीसंयुक्त राष्ट्र सामाजिक न्याय दिवससामाजिक भेदभाव दूर करने तथा समानता लाने के उद्देश्य से 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में किया गया था।
20 फरवरीअरुणाचल प्रदेश का ‘स्टेटहुड दिवस’मिजोरम, जो पहले असम का एक जिला था को 1972 में केंद्र शासित क्षेत्र बनाया गया था बाद में 20 फरवरी, 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया था ,अरुणाचल प्रदेश भी पहले केंद्र शासित क्षेत्र था तथा पूर्ण राज्य का दर्जा से 20 फरवरी 1987 को दिया गया था।
21 फरवरीअंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवसबांग्लादेश के भाषा आंदोलन दिवस 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में स्वीकृति यूनेस्को द्वारा 17 नवंबर 1999 को प्रदान की गई।
22 फरवरीविश्व स्काउट दिवसस्काउटिंग के जनक बेडन पावेल व लेडी बेडन पावेल के संयुक्त जन्मदिवस 22 फरवरी स्थापना दिवस को स्काउट विभाग द्वारा विश्व स्काउट दिवस व गाइड्स द्वारा चिंतन दिवस के रूप में में मनाया जाता है।
24 फरवरीकेंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस24 फरवरी 1944 को सेंट्रल एक्सरसाइसेज एंड साल्ट एक्ट लागू होने के परिप्रेक्ष्य में प्रतिवर्ष 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है।
27 फरवरी
विश्व सतत ऊर्जा दिवस
28 फरवरीराष्ट्रीय विज्ञान दिवसप्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सी बी रमन द्वारा अपने प्रसिद्ध रमन प्रभाव जिसके लिए उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 1930 में प्रदान किया गया की खोज 28 फरवरी 1928 को की गई थी इसी उपलक्ष में भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मार्च के महत्वपूर्ण दिन
1 मार्चशून्य भेदभाव दिवस,
विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
3 मार्चविश्व वन्यजीव दिवस,
विश्व श्रवण दिवस
3 मार्चविश्व वन्यजीव दिवससंयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाने का फैसला 20 दिसंबर 2013 को अपने 68 वे सन में किया था।
4 मार्चराष्ट्रीय सुरक्षा दिवसनेशनल सेफ्टी काउंसिल की स्थापना 4 मार्च 1966 को हुई थी उसी उपलक्ष में इस दिन को सेफ्टी डे के रूप में मनाया जाता है।
8 मार्चअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
10 मार्चCISF स्थापना दिवस
मार्च का दूसरा बुधवारनो स्मोकिंग डे
14 मार्चपाई दिवस2009 मे पाई दिवस पर यू. एस. हाउस ऑफ़ रेप्रेजेंटेटिव्स ने इस तिथि को ‘राष्ट्रीय पाई दिवस’ के रूप में स्वीकार किया।
15 मार्चविश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
16 मार्चराष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
18 मार्चआयुध निर्माणी दिवसऑडनेंस फैक्ट्री दिवस
20 मार्चअंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवससंयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 28 जून 2012 को स्वीकृत प्रस्ताव के आधार पर 20 मार्च को इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है इस वर्ष 2020 मैं इस दिन का थीम था।
20 मार्चविश्व गौरैया दिवसइस वर्ष 2020 में विश्व गौरैया दिवस का थीम था – i love sparrows
21 मार्चविश्व वानिकी दिवसप्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के रूप में बनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में 28 नवंबर 2012 को पारित किया था।
21 मार्चविश्व डाउन सिंड्रोम दिवस
21 मार्चविश्व कविता दिवस
22 मार्चबिहार दिवस1912 में 22 मार्च को बंगाल प्रेजीडेंसी के विभाजन के परिणाम स्वरूप बिहार एक पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।
22 मार्चविश्व जल दिवस
23 मार्चभगत सिंह सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस
23 मार्चपकिस्तान का राष्ट्रीय दिवस23 मार्च 1940 को ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के लाहौर सम्मेलन में लाहौर प्रस्ताव पारित किया गया था जिसने बाद में पाकिस्तान के गठन के लिए आधार प्रदान किया स्वतंत्र पाकिस्तान का पहला संविधान भी बाद में 1956 में 23 मार्च को ही अंगीकृत किया गया था।
23 मार्चविश्व मौसम विज्ञानं दिवस
24 मार्चविश्व छय रोग दिवस
26 मार्चबांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस व राष्ट्रीय दिवसबांग्लादेश की पाकिस्तान से मुक्ति यद्यपि 16 दिसंबर 1971 को हुई थी इसके राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान ने देश की स्वतंत्रता की घोषणा 26 मार्च 1971 को ही कर दी थी इस उपलक्ष में 26 मार्च को ही देश के स्वतंत्रता दिवस व राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
27 मार्चविश्व रंगमंच दिवस
30 मार्चराजस्थान स्थापना दिवसतत्कालीन राजपूताना रियासतों के विलय के फल स्वरुप राजस्थान राज्य की स्थापना 30 मार्च 1949 को हुई थी।
अप्रैल के महत्वपूर्ण दिन
1-7 अप्रैलअंधापन रोकथाम सप्ताह
1अप्रैलओडिशा दिवस
3 अप्रैलहिंदी रंगमंच दिवस
4 अप्रैलखान जागरूकता हेतु अंतर्राष्टीय दिवस
5 अप्रैलराष्ट्रीय नौवहन दिवस / राष्ट्रीय समुद्री दिवस(5 अप्रैल , 1919 को भारत के पहले मर्चेंशिप एस एस लायल्टी ने मुंबई से लंदन के लिए अपनी पहली यात्रा शुरू की थी उसकी स्मृति में इस दिन को राष्ट्रीय नोवाहंन दिवस स्वीकार किया गया है।)
5 अप्रैलसमता दिवस(दिवंगत पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म दिवस)
6 अप्रैलविकास एवं शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस(6 अप्रैल को ‘विकास एवं शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में 23 अगस्त, 2013 को पारित किया था 1896 ईस्वी में पहले ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 6 अप्रैल को हुआ था, इसी परिपेक्ष्य में इस दिन को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में चुना गया है।)
7 अप्रैलविश्व स्वास्थ्य दिवस
10 अप्रैलविश्व होम्योपैथी दिवस(होम्योपैथी के जर्मन जनक सैम्युअल हेनीमन का जन्म दिवस का जन्मदिन।)
11अप्रैलअंतर्राष्टीय सुरक्षित मातृत्व दिवस(श्रीमती कस्तूरबा गांधी की जयंती 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा मातृत्व दिवस के रूप में वर्ष 2003 से मनाई जा रही है।)
11अप्रैलराष्ट्रीय पालतू दिवस
13 अप्रैलजलियांवाला बाग नरसंहार दिवस (1919)
14 अप्रैलअंबेडकर जयंती(भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती 14 अप्रैल 2019 को देशभर में मनाई गई।)
14 अप्रैलअग्निशमन सेवा दिवस
14-20 अप्रैलअग्निशमन सप्ताह
15 अप्रैलहिमाचल दिवस(15 अप्रैल ,1948 को 30 पहाड़ी रियासतों के विलय में हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था 15 अप्रैल ,2019 को इस प्रदेश का 72 वा स्थापना दिवस मनाया गया।)
17 अप्रैलविश्व हीमोफिलिया दिवस
18 अप्रैलविश्व विरासत दिवस(इस दिन को International Day For Monuments and Sites के रूप में भी मनाया जाता है।)
21 अप्रैलसिविल सर्विस डे,
राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस,
सचिव दिवस
22 अप्रैलपृथ्वी दिवस
23 अप्रैलविश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस(पुस्तकों के पठन -पाठन एवं प्रकाशन को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन को यूनेस्को के आह्वान पर पुस्तक एवं कॉपीराइट विश्व के दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।)
24 अप्रैलराष्टीय पंचायतीराज दिवस
25 अप्रैलविश्व मलेरिया दिवस
26 अप्रैलविश्व बौद्धिक संपदा दिवस
28 अप्रैलविश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस
मई के महत्वपूर्ण दिन
1 मईमहाराष्ट दिवस(महाराष्ट्र व गुजरात दोनों ही राज्यों की स्थापना 1 मई, 1960 को तत्कालीन बाम्बे प्रेसिडेंट का विभाजन करके की गई थी।)
1 मईगुजरात दिवस
1 मईअंतराष्टीय श्रम दिवस (मजदूर दिवस )(1 मई जिसे ‘मई दिवस’ या ‘श्रम दिवस’ भी कहा जाता ह उन शहीद श्रमिकों की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है जिन्होंने अमेरिका के शिकागो शहर में उचि)त सेवा शर्तों ,शोषण एवं दमन के विरुद्ध तथा मानवोचित अधिकारों की प्राप्ति के लिए 1886 छाती में एक लंबा एवं निर्णायक संघर्ष किया था।)
3 मईविश्व प्रेस स्वंत्रता दिवस
4 मईकोयला खदान दिवस
माई का पहला रविवारविश्व हास्य दिवस
माई का पहला मंगलवारविश्व अस्थमा दिवस
मई का दूसरा रविवारमातृ दिवस
7 मईसंयुक्त राष्ट्र वैशाख दिवस (मई माह का पूर्ण चन्द्रमा वाला दिवस)
8 मईविश्व थैलसिमिया दिवस
8 मईविश्‍व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे
9 मईविश्व प्रवासी पक्षी दिवस(मई का दूसरा शनिवार विश्व प्रवासी पक्षी दिवस वर्ष में दो बार मई व अक्टूबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है इस प्रकार वर्ष 2020 का दूसरा प्रवासी पक्षी दिवस 10 अक्टूबर को होगा।)
9 मईविजय दिवस
मई का दुसरा रविवारमदर्स डे
11 मईराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
12 मईअंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस (नर्सेस डे)
13 मईविश्व प्रवासी दिवस
15 मईअंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस(प्रति वर्ष 15 मई को परिवार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में 1993 में पारित हुआ था।)
16 मईराष्ट्रीय डेगू दिवस
16 मईसिक्किम का स्थापना दिवस(16 मई ,1975 को सिक्किम का भारतीय गणराज्य में औपचारिक किल्य हुआ था।)
16 मईइंटरनेशनल डे आफ लाइट
17 मईविश्व उच्च रक्तचाप दिवस
17 मईविश्व दूरसंचार दिवस (सूचना समाज दिवस)
18 मईअंतरराष्ट्रीय म्यूजियम्स दिवस
21 मईसंवाद एवं विकास हेतू सांस्कृतिक विविधता का दिवस
21 मईपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथी, आतंकवाद विरोधी दिवस
22 मईअंतरराष्ट्रीय जैव विविघता दिवस
24 मईराष्ट्रमंडल दिवस
27 मईपूर्व प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथी
29 मईसंयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस
30 मईहिंदी पत्रकारिता दिवस30 मई, 1826 को हिंदी के पहले सप्ताहिक उदंत मार्तंड को प्रकाशन कोलकाता से शुरू हुआ था, उसी की स्मृति में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी का यह पहला अखबार अपने जन्म के डेढ़ वर्ष बाद ही दिसंबर 1827 में बंद हो गया था।
31 मईविश्व तम्बाकू निषेध दिवस
जून के महत्वपूर्ण दिन
1 जूनविश्व दुग्घ दिवस
2 जूनविश्व तेलगांन दिवसआंध्र प्रदेश का विघटन कर अलग राज्य के रूप में तेलगाना 2 जून 2014 को अस्तित्व में आया था।
4 जूनइंटरनेशनल डे ऑफ़ इनोसेंट चिल्ड्रेन विक्टिम ऑफ़ अग्रेशनThe International Day of Innocent Children Victims of Aggression is a United Nations observance each 4 June. It was established on 19 August 1982
5 जूनविश्व पर्यावरण दिवस
6 जूनइंटरनेशनल लेवल क्रोसिंग अवयेरनेसडे
7 जूनविश्व खाद सुरक्षा दिवससभी के लिए भोजन की उपलब्धि सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 7 जून को खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय खाद्य एवं कृषि संगठन के अहान पर 2019 में ही लिया गया था ऐसा पहला दिवस 7 जून 2019 को मनाया गया था इस वर्ष 2020 मैं ऐसा दूसरा वर्ष था जब विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून को मनाया गया।
8 जूनविश्व महासागर दिवस
9 जूनअमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथी
12 जूनबालश्रम निषेध दिवसअंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की पहल पर 12 जून को वर्ष 2002 से विश्व भर में बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष 2019 में बाल श्रम निषेध दिवस का थीम था।
14 जूनविश्व रक्तादाता दिवस
16 जूनपरिवारों को धन सम्प्रेष्ण हेतू अंतरराष्ट्रीय दिवसविभिन्न देशों में रह रहे प्रवासी द्वारा अपने परिवारों के लिए धन संप्रेषण कर उनकी स्थिति में सुधार करने के मुद्दे पर उनकी ध्यान केंद्रित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक निर्णय के तहत 16 जून को प्रतिवर्ष इस रूप में मनाया जाता है।
17 जूनमरुस्थलीकरण एवं अनावृष्टि की रोकथाम हेतु विश्व दिवस
18 जूनगोवा क्रांति दिवस
20 जूनविश्व शरणार्थी दिवसविश्व भर के शरणार्थियों की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 20 जून को शरणार्थी दिवस के रूप में मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 4 दिसंबर 2000 को पारित किया गया था।
जून का तीसरा रविवारफादर्स डे
21 जूनअतंर्राष्‍ट्रीय योग दिवस21 जून जो उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है, को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आधार पर संयुक्त राष्ट्र महासभा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 11 दिसंबर 2014 को स्वीकार किया था तथा पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून 2015 को विश्व भर में मनाया गया था कोविड-19 महामारी के चलते वर्ष 2020 में छठे योग दिवस का थीम Yoga at Home and Yoga with Family था।
21 जूनविश्व संगीत दिवस
21 जूनविश्व हाईड्रोग्राफी दिवस
23 जून
संयुक्त राष्ट्र सार्वजनिक सेवा दिवस
23 जूनअंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस
26 जूनमादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं इनके अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस
27 जूनसंयुक्त राष्ट्र सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस
29 जूनराष्ट्रीय सांख्यिकी दिवसस्व. प्रो . पी॰ सी॰ महालनोबिस का जन्म दिवस।
30 जूनसंथाल हूल दिवस1857 के स्वतंत्रता संग्राम से भी पहले झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में 1855-56 के दौरान शहीद हुए व्यक्तियों की स्मृति में मनाया जाने वाला दिवस।
जुलाई के महत्वपूर्ण दिन
1 जुलाईभारतीय स्टेट बैंक का स्थापना दिवस
1 जुलाईराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (भारत)
1 जुलाईराष्ट्रीय डाक दिवस
1 जुलाईकनाडा दिवस
1 जुलाईचार्टर्ड अकाउंटेंट डे
2 जुलाईविश्व यूएफओ दिवस – World UFO DayUFO- unidentified flying object
4 जुलाईसंयुक्त राज्य अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस
4 जुलाईविश्व जुनोसिस दिवस
6 जुलाईवर्ल्ड जूनोसिस डे
जुलाई का पहला शनिवार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस
11 जुलाईविश्व जनसंख्या दिवस
12 जुलाईविश्व मलाला दिवस
12 जुलाईराष्ट्रीय सादगी दिवस
12 जुलाईपेपर बैग डे
14 जुलाई फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस/ बैस्टिल दिवस
15 जुलाईविश्व युवा कौशल दिवस 
17 जुलाईअंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस 
18 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस (दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला द्वारा शांति के क्षेत्र में दिए योगदान का सम्मान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में नवंबर 2009 में एक प्रस्ताव पारित कर उनके जन्मदिवस 18 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस घोषित किया था राष्ट्रीय 2010 ऐसा वर्ष था इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस के रुप में मनाया गया था।)
19 जुलाई बैंक राष्ट्रीयकरण दिवसभारत में वाणिज्यिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण सर्वप्रथम 19 जुलाई 1969 को हुआ था जब 14 बड़े बैंक राष्ट्रीय कृत किए गए थे।
20 जुलाईचंद्रमा पर पहली बार मनुष्य के कदम पढ़ने की वर्षगांठ चंद्रमा पर मनुष्य के कदम पहली बार 20 जुलाई 199 को पड़े थे जब अमरीका के नील आर्मस्ट्रांग व एडविन एल्ड्रिन चंद्रमा की सतह पर उतरे थे।
22 जुलाईपाई अनुमोदन दिवसPi ( π ) को 22/7 द्वारा निरूपित किया जाता है, इसलिए ही 22 जुलाई को ‘पाई एप्रोक्सिमेशन डे’ के रूप में मनाया जाता है।
24 जुलाईराष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस 
26 जुलाईकारगिल विजय दिवस1999 के कारगिल युद्ध में विजय की 20व़ी वर्षगांठ 26 जुलाई, 2019 को मनाई गई 1999 में इस दिन ही भारतीय जवानों के कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी सेना को खदेड़ कर तिरंगा बनी फहराया।
26 जुलाईअभिभावक दिवस
28 जुलाईविश्व हेपेटाइटिस दिवस
28 जुलाईविश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
29 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
30 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस(व्यक्तियों, राष्ट्रों एवं संस्कृतियों के बीच सदभाव एवं सौहार्द्र विकसित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2011 में एक प्रस्ताव पारित कर प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को ‘अंतर्राष्ट्रीय मैत्री वर्ष’ मनाए जाने का निर्णय लिया था।)
30 जुलाईविश्व मानव तस्करी निषेध दिवससंयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में एक प्रस्ताव पारित पर 30 जुलाई को मानव तस्करी निषेध दिवस घोषित किया था।
अगस्त के महत्वपूर्ण दिन
1 अगस्तराष्ट्रीय पर्वतीय पर्वतारोहण दिवसबॉबी मैथ्यूज, जोश मैडिगन को श्रद्धांजलि देने के लिए 1 अगस्त को राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस मनाया जाता है। 
1-7 अगस्तविश्व स्तनपान सप्ताह
2 अगस्तदादरा एवं नगर हवेली को मुक्त कराये जाने कि वर्षगांठ
अगस्त का पहला रविवारमैत्री दिवस भारत
6 अगस्तहिरोशिमा दिवस
7 अगस्तराष्टीय हथकरघा दिवस(7 अगस्त 1905 कोलकाता के टाउन हॉल हमें एक महाजन सभा में स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की गई थी इसी में ही इस दिन को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में 29 जुलाई ,2015 को भारत सरकार ने अधिसूचित किया था तथा ऐसा पहला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त, 2015 को मनाया गया था।)
7 अगस्तअंतर्राष्ट्रीय बीयर दिवस
9 अगस्तनागासाकी दिवस
9 अगस्तअगस्त क्रांति दिवस/ भारत छोड़ो आंदोलन दिवस 
9 अगस्तविश्व आदिवासी दिवस(9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 दिसंबर 1994 को पारित किया था।)
10 अगस्तविश्व जैव ईंधन दिवस
10 अगस्तराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
12 अगस्तअंतराष्ट्रीय युवा दिवस(12 अगस्त विश्व युवा दिवस रूप में मनाने का निर्णय युक्त राष्ट्र महासभा दिसंबर 1999 में प्रस्ताव पारित करके किया गया था।)
12 अगस्तविश्व गज दिवस12 अगस्त को प्रतिवर्ष विश्व गज दिवस का रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य एशियाई व अफ्रीकी हाथियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। 
13 अगस्तइंटरनेशनल लेफ्टहैंडर्स डे 
14 अगस्तYoum-e-Azadi (पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस)
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवस (भारत)भारत के अतिरिक्त दक्षिण कोरिया कांगो गणराज्य बहरीन का भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त है इनके तहत यूरोपीय राष्ट्र में भी 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण कोरिया को जापान से 15 अगस्त 1945 को स्वतंत्रता मिली थी जबकि कांगो गणराज्य को शांत से फ्रांस से 15 अगस्त 1960 को तथा बहरीन को ब्रिटेन से 15 अगस्त 1971 को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। लिकटेस्टीन में तत्कालीन प्रिंस फ़्रांस जोसेफ 11 का जन्म दिवस 16 अगस्त है इस के उपलक्ष में 15 अगस्त को 1940 से राष्ट्रीय दिवस के रूप में वही मनाया जाता है। )
15 अगस्तबांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवसबांग्लादेश के राष्ट्रपति शेख मुजीब -उर रहमान की हत्या 1975 में 15 अगस्त को हुई थी उन्हीं की स्मृति में 15 अगस्त को वहीं राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
16 अगस्तबेनिंगटन बैटल डे
17 अगस्तइंडोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस 17 अगस्त ,1945 को स्वतंत्र हुए इंडोनेशिया का 75 वां स्वतंत्रता दिवस 17 अगस्त, 2020 को मनाया गया।
अगस्त का तीसरा शनिवारविश्व मधुमक्खी दिवस
19 अगस्तअफगानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्तविश्व फोटोग्राफी दिवस
19 अगस्तविश्व मानवतावादी दिवस
20 अगस्तविश्व मच्छर दिवस
20 अगस्तसद्भावना दिवस
20 अगस्तभारत अक्षय उर्जा दिवस 
23 अगस्तदास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 
23 अगस्तस्टालिनवाद और नाजीवाद के पीड़ितों के लिए यूरोपीय दिवस 
24 अगस्तमहिला समानता दिवस
29 अगस्तराष्ट्रीय खेल दिवसहॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस
30 अगस्तलघु उद्योग दिवस 
31 अगस्तHari Merdeka (मलेशिया राष्ट्रीय दिवस)
सितम्बर के महत्वपूर्ण दिन
1 सितंबरजीवन बीमा निगम (LIC) का स्थापना दिवस
2 सितंबरविश्व नारियल दिवस 2 सितंबर एशिया एंड पैसेफिक कोकोनटकम्युनिटी-APCC का स्थापना दिवस है इसी परिपेक्ष में विश्व नारियल दिवस 2 सितंबर मनाया जाता है।
2 सितंबरजापान पर विजय दिवस या वी-जे दिवस
1 -7 सितंबरराष्ट्रीय पोषण सप्ताह 
3 सितम्बर

गगनचुंबी दिवस (Skyscraper Day)
5 सितंबर शिक्षक दिवसपूर्व राष्ट्रपति सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस
5 सितंबरचैरिटी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 
7 सितंबरब्राजील का स्वतंत्रता दिवस
8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
8 सितंबरविश्व भौतिक चिकित्सा दिवस
9 सितंबरहिमालय दिवस उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषित
10 सितंबरआत्महत्या की रोकथाम हेतु वैश्विक दिवस
14 सितंबरहिंदी दिवस 14 सितंम्बर , 1949 को संविधान सभा में हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था इसी परिपेक्ष में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
14 सितंबरविश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस
15 सितंबरअभियंता दिवस (भारत)-Engineer’s Day
15 सितंबरसंचायिका दिवस छात्रो को पैसे की बचत के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल और कॉलेज में संचयिका दिवस मनाया जाता हैं।
16 सितंबरमलेशिया दिवस
16 सितंबरओजोन परत संरक्षण दिवस
19 सितंबरInternational Talk Like a Pirate Day
21 सितंबरविश्व शांति दिवस
21 सितंबरविश्व अल्जाइमर दिवस
22 सितंबररोज़ डे (Welfare of Cancer patients)
25 सितंबरअंत्योदय दिवसभारतीय जनसंघ भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे थे दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस 25 सितंबर को प्रतिवर्ष अंत्योदय दिवस के रूप में मनाने का फैसला केंद्र सरकार ने सितंबर 2014 में किया था।
26 सितंबरसीएसआईआर का स्थापना दिवसवैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस
26 सितंबरयूरोपीय भाषा दिवस
26 सितंबरविश्व गर्भनिरोधक दिवस 
26 सितंबरविश्व समुद्री दिवस 
27 सितंबरविश्व पर्यटन दिवस
29 सितंबरविश्व हृदय दिवस
30 सितम्बरअंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 
सितंबर का चौथा रविवारअंतर्राष्ट्रीय नदी दिवस
अक्टूबर के महत्वपूर्ण दिन
1 अक्टूबरराष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस
1 अक्टूबरअंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
1 अक्टूबरविश्व शाकाहारी दिवस
1 अक्टूबरचीन का राष्ट्रीय दिवस
2-8 अक्टूबरवन्य प्राणी सप्ताह
अक्टूबर माह के प्रथम सोमवार विश्व पर्यावास दिवस
2 अक्टूबरलाल बहादुर शास्त्री जयंतीपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 115वीं जयंती 2 अक्टूबर, 2029 को मनाई गई।
2 अक्टूबरगाँधी जयंती (अंतर्राष्टीय अहिंसा दिवस)(2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती थी संयुक्त राष्ट्र महासभा में 15 जून 2007 को सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के तहत महात्मा गांधी के जन्मदिवस को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है।)
3 अक्टूबरजर्मन एकता दिवस
4 अक्टूबरविश्व पशु कल्याण दिवस
5 अक्टूबरविश्व शिक्षक दिवस
7 अक्टूबरविश्व कपास दिवसविश्व व्यापार संगठन में 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस इसी वर्ष घोषित किया है तदुनुरूप पहला विश्व कपास दिवस डब्ल्यूटीओ की मेजबानी में 2019 में 7 अक्टूबर को जेनेवा में डब्ल्यूटीओ मुख्यालय में मनाया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भारतीय टेक्सटाइल मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने भी संबोधित किया।
8 अक्टूबरवायु सेना दिवस (भारत)(भारतीय वायु सेना की स्थापना की 87वीं वर्षगांठ 8 अक्टूबर 2019 को मनाई गई।)
9 अक्टूबरविश्व डाक दिवस
अक्टूबर का दूसरा बुधवारअंतर्राष्टीय प्राकृतिक आपदा निवारण दिवस
10 अक्टूबरविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
अक्टूबर का दूसरा ब्रहस्पतिवारविश्व द्रष्टि दिवस
11 अक्टूबरलोकनायक जयप्रकाश कि जयन्ती
11 अक्टूबरअंतर्राष्टीय बालिका दिवस(संयुक्त राष्ट्र के आव्हान पर पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2012 को मनाया गया था।)
 13 अक्टूबर
प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस
14 अक्टूबरविश्व मानक दिवसISO का स्थापना दिवस 14 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व मानव दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 15 अक्टूबर विश्व विद्यार्थी दिवस
 15 अक्टूबरवर्ल्ड व्हाइट कैन डे (अंधे लोगों के लिए)
16 अक्टूबरविश्व खाद्य दिवसविश्व खाद्य संगठन का स्थापना दिवस
17 अक्टूबरविश्व ट्रामा दिवस
17 अक्टूबरनिर्धनता निवारण हेतु अंतर्राष्टीय दिवस
20 अक्टूबरविश्व सान्खियिकी दिवस[पहला विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर 2010 को विश्व भर में मनाया गया था अंको की विशिष्टता (20-10- 2010) के चलते इस दिन को सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा उसी वर्ष (2010) में किया गया था।]
[भारत में महान सांख्यिकीवेत्ता पी. सी. महालनोबिस के जन्म दिवस 29 जून को वर्ष 2016 से राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।]
21 अक्टूबरविश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस
21 अक्टूबरपुलिस स्मृति दिवस
24 अक्टूबरसंयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस
24 अक्टूबरविश्व विकास सूचना दिवस
24 अक्टूबरविश्व पोलियो दिवस
25 अक्टूबरआयुर्वेद दिवस(प्रतिवर्ष धन्वंतरि जयंती धनतेरस के दिन आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय आयुष मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016 में किया गया था तदुनुरूप इस वर्ष 2019 में 25 अक्टूबर को चौथा आयुर्वेद दिवस देश भर में मनाया गया।
29 अक्टूबरअंतर्राष्टीय इंटरनेट दिवस(इंटरनेट के जरिए पहला संदेश 45 वर्ष पूर्व 29 अक्टूबर, 1969 को कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लियोनार्ड व उनके एक शोध छात्र चार्ली केलिन में भेजा था जिससे 29 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है।)
30 अक्टूबरविश्व मित्त्व्ययता (बचत) दिवस
31अक्टूबरपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कि पुण्यतिथि
31अक्टूबरराष्ट्रीय एकता दिवस(लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला मोदी सरकार ने 2014 में किया था।)
नवम्बर के महत्वपूर्ण दिन
1 नवम्बरहरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व केरल के स्थापना दिवस
1 नवम्बरसभी संत दिवस या हेलोवामा
1 नवम्बरविश्व शाकाहारी दिवस
5 नवम्बरविश्व सुनामी दिवस
7 नवम्बरराष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
7 नवम्बरशिशु सुरक्षा दिवस
9 नवम्बरउत्तराखंड का स्थापना दिवस
9 नवम्बरराष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस / कानूनी सेवा दिवस
11 नवम्बरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस(भारत में पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस 11 नवंबर, 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में देश में मनाया जा रहा है।)
11 नवम्बरप्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति का स्मरण दिवस(1914- 18 की प्रथम विश्व युद्ध के युद्धविराम पर हस्ताक्षर 11 नवंबर 1918 को हुए थे, जब आर्मीस्टिक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे, इस उपलक्ष में 11 नवंबर को ‘रिमेम्ब्रेस डे’ के रूप में मनाया जाता है कुछ देशों में इसे ‘आर्मीस्टिक डे’ व् ‘पॉपी डे’ भी कहा जाता है।)
12 नवम्बरविश्व निमोनिया दिवस
13 नवम्बरविश्व दयालुता दिवस
14 नवम्बरबाल दिवस (भारत में)(दिवंगत प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस)
14 नवम्बरविश्व मधुमेह दिवस
15 नवम्बर बिरसा मुंडा जयंती
15 नवम्बरझारखंड का स्थापना दिवस(15 नवंबर 2000 को गठित झारखंड की स्थापना का 20 वीं वा स्थापना दिवस 15 नवंबर, 2019 को मनाया गया।)
16 नवम्बरराष्ट्रीय प्रेस दिवस
16 नवम्बरसहिष्णुता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
17 नवम्बरविश्व मिर्गी रोग दिवस
19 नवम्बरविश्व शौचालय दिवस
19 नवम्बरपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म दिवस
20 नवम्बरअफ्रीकी औद्योगीकरण दिवस
20 नवम्बरयूनिवर्सल चिल्ड्रंस डे
21 नवम्बरविश्व टेलीविजन दिवस
21 नवम्बरविश्व मात्स्यिकी दिवस
26 नवंबरराष्ट्रीय विधि दिवस (संविधान दिवस)(भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में  अंगीकृत किया गया था इस परिपेक्ष में 26 नवंबर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विधि दिवस/राष्ट्रीय कानून दिवस
के रूप में मनाया जा रहा है।)
29 नवंबरफिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
30 नवंबरयमन का स्वतंत्रता दिवस
30 नवंबरसेंट एंड्रयू डे
दिसंबर के महत्वपूर्ण दिन
1 दिसंबरविश्व एड्स दिवस
2 दिसंबरराष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 
3 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस
3 दिसंबरअधिवक्ता दिवसपूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती
4 दिसंबरभारतीय नौसेना दिवस (1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर 4 दिसंबर के हमले की स्मृति में इस दिन को प्रतिवर्ष नौसेना के रूप में मनाया जाता है।)
5 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक (वालंटियर) दिवस 
5 दिसंबरविश्व मृदा दिवस 
6 दिसंबरनागरिक सुरक्षा दिवस(होमगार्ड स्थापना दिवस नागरिक सुरक्षा के लिए भारत में होमगार्ड की स्थापना 6 दिसंबर 1946 में सर्वप्रथम मुंबई में की थी 1962 में चीन के आक्रमण के समय पूरे देश के  ऐसे विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों को एकजुट करके अखिल भारतीय स्तर पर स्वयंसेवी संगठन की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया गया था।)
6 दिसंबरबाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस 
7 दिसंबरसशक्त बलों का झंडा दिवस
7 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन/विमानन दिवस 
9 दिसंबरसंयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 
10 दिसंबरअंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस
11 दिसंबरयूनिसेफ दिवस 
11 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 
14 दिसंबरराष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 
15 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस
16 दिसंबरविजय दिवस(1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत ने विजय की स्मृति में इस युद्ध में पराजय के बाद 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने तत्कालीन पूर्व पाकिस्तान में भारतीय सेना के सम्मान समर्पण किया था इसके साथ ही बांग्लादेश अस्तित्व में आया था यह दिवस भारत व बांग्लादेश दोनों में ही मनाया जाता है।) 
17 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
17 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस
19 दिसंबरगोवा दमन व दीव मुक्ति दिवस(भारतीय सेनाओं ने गोवा दमन व  दीव  को पुर्तगाली शासन से 19 दिसंबर 1961 को मुक्त कराया था।)
20 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस
22 दिसंबरराष्ट्रीय गणित दिवस
23 दिसंबरराष्ट्रीय किसान दिवस (पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस)
24 दिसंबरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
25 दिसंबरसुशासन दिवस( पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन जन्म दिवस 25 सितंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा केंद्र सरकार ने 2014 में की थी। )
28 दिसंबरकांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस( कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी)
31 दिसंबरसाल का आखिरी दिन 🙂 🙂
list of important days and dates national and international days in hindi, mahatvapurn diwas

important days in hindi

important days in hindi trick

important dates in hindi

important days for ssc cgl in hindi

error: Content is protected !!
Don`t copy text!